नयी दिल्ली। आज बीएसई पर एक नयी कंपनी का शेयर लिस्ट हुआ। पॉलिमर पाइप और फिटिंग निर्माता कंपनी प्रिंस पाइप्स का शेयर अपने आईपीओ के फाइनल इश्यू प्राइस के मुकाबले 10.11 फीसदी की गिरावट के साथ लिस्ट हुआ। प्रिंस पाइप्स के शेयर ने बीएसई पर 178 रुपये के आईपीओ के फाइनल इश्यू प्राइस की तुलना में 160 रुपये पर शुरुआत की। एनएसई पर भी यह 160 रुपये के भाव पर ही लिस्ट हुआ। कमजोर शुरुआत के चलते प्रिंस पाइप्स के निवेशकों को झटका लगा है। हालाँकि बीएसई पर 160 रुपये पर शुरुआत के बाद इस शेयर में तेजी देखने को मिली और आईपीओ भाव के करीब तक ऊपर गया। आज कारोबार के दौरान यह 177.95 रुपये तक गया, मगर आखिर में आईपीओ भाव की तुलना में 11.40 रुपये या 6.40 फीसदी की गिरावट के साथ 166.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। प्रिंस पाइप्स के शेयर ने आज 152.60 रुपये तक डुबकी भी लगायी।

कमजोर लिस्टिंग की थी उम्मीद
आईपीओ को निवेशकों की तरफ से कमजोर प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके चलते शेयर के भी गिरावट के साथ लिस्टिंग की संभावना जतायी जा रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की मौजूदा स्थापित क्षणता 241,211 एमटीपीए है। वहीं यह राजस्थान में 14000 एमटीपीए क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके अलावा 2020-21 तक तेलंगना में 52,000 एमटीपीए क्षमता का विस्तार किया जायेगा। कंपनी के प्रमुख 2 ब्रांड प्रिंस पाइपिंग सिस्टम और ट्रूबोर पाइपिंग सिस्टम हैं। इस क्षेत्र में प्रिंस पाइप्स 30 साल पुरानी कंपनी है।
कैसा रहा था आईपीओ
प्रिंस पाइप्स का आईपीओ इश्यू 500 करोड़ रुपये का था। इश्यू में 250 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ इतने ही मूल्य का ऑफर-फॉर-सेल रखा गया था। 18 से 20 दिसंबर तक खुले आईपीओ इश्यू को केवल 2.21 गुना आवेदन मिले, जो हाल ही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और सीएसबी बैंक के मुकाबले काफी कम है।
यह भी पढ़ें - मोदी सरकार को झटका : 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य में होगी देरी
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
