नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले शापोरजी पालोनजी ग्रुप ने कहा है कि वह में हिस्सेदारी बेचकर निकलने को तैयार है। कंपनी ने इस बात की जानकारी एक आधिकारिक बयान जारी दी है। बयान में कहा गया है कि "शापोरजी पालोनजी-टाटा का रिश्ता 70 साल पुराना है। यह म्यूचुअल ट्रस्ट, भरोसा और दोस्ती पर आधारित था।"

पुराना है रिश्ता
शापोरजी पालोनजी ग्रुप को चलाने वाले मिस्त्री परिवार ने कहा कि टाटा संस से निकलना शेयरधारकों के हित में है। शापोरजी पालोनजी ग्रुप ने कहा, "आज शापोरजी पालोनजी ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि टाटा ग्रुप से अलग होना जरूरी है क्योंकि कानूनी लड़ाई से सिर्फ आर्थिक नुकसान होगा।"
टाटा संस में है 18 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी
शापोरजी पालोनजी ग्रुप ने अपनी दो सब्सिडियरी कंपनियों साइरस इनवेस्टमेंट और स्टर्लिंग इनवेस्टमेंट के जरिए टाटा संस में कुल मिलाकर 18.4 फीसदी हिस्सेदारी ले रखी है। अब शापोरजी पालोनजी ग्रुप यह शेयर बेचकर फंड जुटाना चाहता है। वहीं टाटा ग्रुप यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार है।
साइरस मिस्त्री से शुरू हुआ था विवाद
शापोरजी पालोनजी ग्रुप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब टाटा ग्रुप और साइरस मिस्त्री के बीच दिसंबर 2016 से कानूनी लड़ाई चल रही है। अक्टूबर 2016 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ही शापोरजी पालोनजी के टाटा संस के शेयर बेचने पर 28 अक्टूबर तक की रोक लगा दी है। टाटा संस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में यह केस हरीश साल्वे और अभिषेक मनु सिंघवी केस लड़ रहे हैं। इनकी दलील है कि अगर कोई शेयर बेचता है तो कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के तहत सबसे पहले शेयर खरीदने का अधिकार टाटा संस के पास होगा।
यह भी पढ़ें : बेटी हो जाएगी लखपति, 250 रु में खोलें सरकारी खाता
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications