नयी दिल्ली। नया साल 2020 आ गया है और इसमें आपके लिए जोरदार कमाई के बहुत सारे अवसर हैं। 2020 में शेयर बाजार मिले-जुले रुझानों के साथ रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत करेगा। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि 2019 के मुकाबले 2020 में शेयर बाजार अधिक शानदार प्रदर्शन करेगा। शेयर बाजार में कई ऐसे शेयर हैं जो आपको नये साल में जोरदार रिटर्न दे सकते हैं। हम आपको ऐसे ही 7 शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें निवेश से आपको 20 फीसदी से 40 फीसदी तक का जोरदार रिटर्न मिल सकता है। इनमें सबसे पहले है दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो। एक्सिस सिक्योरिटीज के मुकाबले लार्सन एंड टुब्रो का शेयर अपने मौजूदा स्तर से 37 फीसदी ऊपर चढ़ कर 1,736 रुपये तक पहुँच सकता है। इस शेयर का 30 दिसंबर का भाव 1,302 रुपये है। यानी यह शेयर अभी 430 रुपये की बढ़त हासिल कर सकता है। सितंबर तिमाही पर लार्सन एंड टुब्रो के पास 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कार्य ऑर्डर हो गये।
केईसी इंटरनेशनल और गुजरात गैस
एसएमसी ग्लोबल के अनुसार केईसी इंटरनेशनल आपको 33 फीसदी का जोरदार रिटर्न दे सकता है। इस समय ये शेयर करीब 300 रुपये पर है। इस लिहाज से केईसी इंटरनेशनल अभी 100 रुपये और चढ़ेगा। एसएमसी ग्लोबल ने कहा है कि केईसी इंटरनेशनल आमदनी, लाभप्रदता और ऑर्डर इंटेक तीनों मामलो में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं रेलिगेयर ब्रोकिंग के मुताबिक गुजरात गैस का शेयर अपने मौजूदा भाव से 22 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इस समय गुजरात गैस का शेयर करीब 230 रुपये पर है। अन्य राज्यों में नेटवर्क विस्तार से कंपनी को लाभ मिल सकता है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसी बैंक
Nirmal Bang Institutional Research का अनुमान है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर अपने करीब 1937 रुपये के मौजूदा स्तर से 28 फीसदी ऊपर जा सकता है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की आमदनी वित्त वर्ष 22 तक 23 फीसदी के सीएजीआर से बढ़ोतरी हासिल कर सकती है। यानी इसके शेयर में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता है। एसएमसी ग्लोबल के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 21 फीसदी का जोरदार रिटर्न दे सकता है। बैंक का शेयर इस समय करीब 545 रुपये के भाव पर है। यह शेयर 653 रुपये तक जा सकता है।
गुजरात स्टेट पेट्रोनेट और अल्ट्राटेक सीमेंट
Nirmal Bang Institutional Research के मुताबिक गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के शेयर पर आपको 41 फीसदी का जोरदार रिटर्न मिल सकता है। इस समय ये शेयर करीब 219 रुपये पर है। रिसर्च फर्म के मुताबिक स्टॉक ने ट्रांसमिशन वॉल्यूम में लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बनाए रखा है। वहीं प्रमुख सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट 24 फीसदी ऊपर जा सकता है। इस समय ये शेयर करीब 4050 रुपये पर है। 24 फीसदी ऊपर जाने का मतलब है आप प्रति शेयर 1000 रुपये से अधिक की कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - मोदी सरकार को झटका : 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य में होगी देरी
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
