मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 20 मार्च 2020 को शेयर बाजार की क्लोजिंग भारी तेजी के साथ हुई। आज सेंसेक्स जहां करीब 1627.73 अंक की तेजी के साथ 29915.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 482.00 अंक की तेजी के साथ 8745.45 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज बीएसई में कुल 2594 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1436 शेयर तेजी के साथ और 1007 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 151 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 75.06 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

आज की तेजी का आलम
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी हावी रही। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में खरीदारी हावी रही।
हफ्ते भर के इंडेक्स पर नजर
हफ्ते भर के इंडेक्स पर नजर डालें तो इस हफ्ते निफ्टी 11.8 फीसदी गिरा है जबकि सेंसेक्स 12 फीसदी और बैंक निफ्टी 19 फीसदी गिरा है। इस हफ्ते मिडकैप इंडेक्स 13 फीसदी गिरा है, जबकि इस हफ्ते फार्मा इंडेक्स 4.3 फीसदी गिरा है। वहीं मेटल इंडेक्स 10.5 फीसदी और आईटी इंडेक्स 8.3 फीसदी गिरा है। हालांकि यस बैंक में 145 फीसदी की बढ़त रही। इस हफ्ते कैडिला हेल्थ में 16 फीसदी, ओएनजीसी में 11 फीसदी, आईटीसी में 9 फीसदी और ल्यूपिन में 6 फीसदी की बढ़त रही।
निफ्टी के टॉप गेनर
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 148.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 72.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 80.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 408 रुपये की तेजी के साथ 3,573.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 213 रुपये की तेजी के साथ 2,051.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
यस बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 45.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 882.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 440.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 256.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 10 पैसे की गिरावट के साथ 428.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : चांदी खरीदने में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान


Click it and Unblock the Notifications