मुम्बई। आज मंगलवार यानी 1 सितंबर 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 194.42 अंक की तेजी के साथ 38822.71 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 57.50 अंक की तेजी के साथ 11445.00 अंक के स्तर पर खुला। हालांकि यह तेजी कुछ मिनट ही टिक पाई और बाद में शेयर बाजार के निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान पर कारोबार करने लगे। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 864 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 333 शेयर तेजी के साथ और 471 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 60 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

निफ्टी के टॉप गेनर
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 205.85 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 653.80 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 190.90 रुपये के स्तर पर खुला।
ग्रेसिम का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 693.15 रुपये के स्तर पर खुला।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 274.95 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
एचसीएल टेक का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 685.90 रुपये के स्तर पर खुला।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 490.80 रुपये के स्तर पर खुला।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 200.70 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 80.90 रुपये के स्तर पर खुला।
यूपीएल का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 502.50 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : LIC : पैसा रखें तैयार, आने वाला है कमाई का तगड़ा मौका


Click it and Unblock the Notifications