मुम्बई। सुबह अच्छी खासी तेजी के शुरुआत करने वाला शेयर बाजार अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 81.48 अंक यानी 0.26 फीसदी टूटकर 31,561.22 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 12.30 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरकर 9,239.20 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं बैंकिंग शेयरों में दबाव के चलते बैंक निफ्टी भी करीब 402 अंक गिरकर 18,951 के स्तर पर बंद हुआ है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी मामूली दबाव रहा। आज के कारोबार में जहां सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बिकवाली रही वहीं निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में बिकवाली रही। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2,588 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,108 शेयर तेजी के साथ और 1,285 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 195 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 75.74 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 126 रुपये की तेजी के साथ 2,088.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 86.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 284 रुपये की तेजी के साथ 4,937.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 147 रुपये की तेजी के साथ 2,566.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 183.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 320.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 314.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डा रेड्डीज लैब का शेयर करीब 122 रुपये की गिरावट के साथ 3,862.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 1,188.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 41 रुपये की गिरावट के साथ 2,048.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Central Bank : ये है लखपति बनाने वाली स्कीम, 595 रु से खोलें खाता
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications