मुम्बई। आज बुधवार यानी 15 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज सुबह हालांकि काफी तेजी के साथ शेयर बाजार खुला था, लेकिन अंत में सेंसेक्स करीब 310.21 अंक की गिरावट के साथ 30379.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 68.55 अंक की गिरावट के साथ 8925.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2570 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1429 शेयर तेजी के साथ और 940 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 174 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 76.44 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
यूपीएल का शेयर करीब 26 रुपये की तेजी के साथ 350.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 141 रुपये की तेजी के साथ 2,487.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 131 रुपये की तेजी के साथ 2,837.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
श्री सीमेंट का शेयर करीब 837 रुपये की तेजी के साथ 18,138.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 478.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 77 रुपये की गिरावट के साथ 1,173.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 95 रुपये की गिरावट के साथ 1,824.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 105 रुपये की गिरावट के साथ 2,182.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 863.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 189 रुपये की गिरावट के साथ 5,094.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, घटाया होम लोन का ब्याज


Click it and Unblock the Notifications