मुम्बई। आज बुधवार यानी 16 सितंबर 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 258.50अंक की तेजी के साथ 39302.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.70 अंक की तेजी के साथ 11604.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2937 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1422 शेयर तेजी के साथ और 1306 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 209 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 73.52 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
महिन्दा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 26 रुपये की तेजी के साथ 639.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डा रेड्डीज लैब का शेयर करीब 186 रुपये की तेजी के साथ 4,627.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 183.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 101 रुपये की तेजी के साथ 3,037.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 110 रुपये की तेजी के साथ 3,844.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 621.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एनटीपीसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 89.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 200.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 73.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 198.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : बेटी हो जाएगी लखपति, 250 रु में खोलें सरकारी खाता


Click it and Unblock the Notifications