मुम्बई। शेयर बाजार सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 530 अंक की तेजी के साथ 40889.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159 अंक की तेजी के साथ 12073.75 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज निफ्टी की यह दूसरी बड़ी रिकॉर्ड क्लोजिंग है। वहीं, सेंसेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। निफ्टी 4 जून के बाद पहली बार 12050 के पार बंद हुआ है। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 1417 शेयर तेजी के साथ, 1083 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 207 शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 71.72 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

छोटे शेयरों में तेजी जारी
बैंकों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी आज जोरदार खरीदारी रही। बैंक निफ्टी 31,556 के स्तर पर तो मिडकैप इंडेक्स 193 अंक चढ़कर 17,061 पर बंद हुआ है। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में आज खरीदारी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 4 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है।
निफ्टी के टॉप गेनर
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 250.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 451.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 419.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिंडाल्को का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 199.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ग्रेसिम का शेयर करीब 30 रुपये की तेजी के साथ 822.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 343.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 130.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यस बैंक का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 63.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 507.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 25 पैसे की गिरावट के साथ 122.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : पीएफ को लेकर न करें यह गलती, देना पड़ सकता है टैक्स
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
