मुम्बई। आज बुधवार यानी 22 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज की तेजी की सबसे बड़ी वजह रिलायंस जियो और फेसबुक के बीच बड़ी निवेश डील रही। इस डील के तहत फेसबुक रिलायंस जियो में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी करीब 45 हजार करोड़ रुपये में लेगा। इस खबर से रिलायंस का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा बढ़कर बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स सेंसेक्स करीब 742.84 अंक की तेजी के साथ 31379.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 205.85 अंक की तेजी के साथ 9187.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2558 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1300 शेयर तेजी के साथ और 1085 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 173 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 76.67 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 23 रुपये की तेजी के साथ 151.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 126 रुपये की तेजी के साथ 1,363.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 87 रुपये की तेजी के साथ 1,813.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 181 रुपये की तेजी के साथ 4,775.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 415.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 65.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वेदांता का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 76.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
लार्सन का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 852.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 587.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 1,664.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Jio-Facebook डील : जानें कब तक कर्जमुक्त हो जाएगा Reliance ग्रुप
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
