मुम्बई। सोमवार को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स जहां करीब 259.97 अंक की तेजी के साथ 41859.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 72.70 अंक की तेजी के साथ 12329.50 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो बीएसई में करीब 1532 शेयर तेजी के साथ, 970 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 175 शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 70.79 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
इनफोसिस का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 773.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 48 रुपये की तेजी के साथ 1,539.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 211.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 128.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 468.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
यस बैंक का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 42.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 591.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 246.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 23 रुपये की गिरावट के साथ 2,190.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 153 रुपये की गिरावट के साथ 20,280.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : भूल जाओ इंडिया, सीधे अमेरिका में ऐसे करें निवेश


Click it and Unblock the Notifications