नई दिल्ली। गुरुवार को सुबह गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स बाद में नहीं संभल पाया। थोड़ी देर में ही सेंसेक्स की गिरावट और बढ़ गई। सुबह 11 बजे के करीब सेंसेक्स करीब 2396.21 अंक की गिरावट के साथ 33301.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 715.45 अंक की गिरावट के साथ 9742.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले आज सुबह गुरुवार यानी 12 मार्च 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 1680.25 अंक की भारी गिरावट के साथ 34,017.15 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 503.30 अंक की भारी गिरावट के साथ 9955.10 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 76 शेयर तेजी के साथ तो 489 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 24 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज गिरावट का हाल इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक भी बड़ा शेयर बढ़कर नहीं खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज गुरुवार यानी 12 मार्च 2020 को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 60 पैसे की कमजोरी के साथ 74.25 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी के टॉप लूजर
यस बैंक 3 रुपये की गिरावट के साथ 25.50 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 86.80 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 64.70 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा स्टील का शेयर करीब 26 रुपये की गिरावट के साथ 273.90 रुपये के स्तर पर खुला।
वेदांता का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 83.95 रुपये के स्तर पर खुला।
रुपया रसातल में, डॉलर के मुकाबले 60 पैसे कमजोर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज गुरुवार यानी 12 मार्च 2020 को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 60 पैसे की कमजोरी के साथ 74.25 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे की मजबूती के साथ 73.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : Yes Bank : वो 4 संकेत, जिन्हें इगनोर करने पर निवेशकों का पैसा डूबा


Click it and Unblock the Notifications