मुम्बई। शेयर बाजार में तेजी का नया दौर जारी है। आज शेयर बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। सेंसेक्स ने पहली बार 40,754 अंक का स्तर छुआ है। वहीं निफ्टी 12000 अंक के पार निकल गया है। इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स करीब 153 अंक की तेजी के साथ 40,622.27 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 42 अंक की तेजी के साथ 11,981.80 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 558 शेयर तेजी के साथ तो 401 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 45 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 71.79 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी के टॉप गेनर
रिलायंस का शेयर करीब 61 रुपये की तेजी के साथ 1,570.35 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 450.00 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 255.55 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 1,422.10 रुपये के स्तर पर खुला।
कोल इंडिया का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 203.65 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
ब्रिटानिया का शेयर करीब 38 रुपये की गिरावट के साथ 3,082.65 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 6 रुपये की गिरवाट के साथ 706.85 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 23 रुपये की गिरावट के साथ 3,138.10 रुपये के स्तर पर खुला।
आईटीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 247.75 रुपये के स्तर पर खुला।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 160 रुपये की गिरावट के साथ 21,587.00 रुपये के स्तर पर खुला।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 71.79 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 71.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : पीएफ को लेकर न करें यह गलती, देना पड़ सकता है टैक्स
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
