मुम्बई। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बीच दुनियाभर में कच्चे तेल के रेट शून्य डॉलर प्रति बैरल चले जाने का दुनियाभर के शेयर बाजार पर खराब असर पड़ा। इसी के चलते आज मंगलवार यानी 21 अप्रैल 2020 को भारत में शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 941.01 अंक की गिरावट के साथ 30706.99 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 264.55 अंक की गिरावट के साथ 8997.30 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 645 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 305 शेयर तेजी के साथ और 310 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 30 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। वहीं 30 अप्रैल 2020 तक के लिए रिजर्व बैंक ने करेंसी मार्केट की टाइमिंग को बदल कर 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का कर दिया है।

क्रूड ऑयल : Free में भी कोई लेने का तैयार नहीं, जानें क्या हुआ
कोरोना महामारी के कारण घटी मांग के चलते कच्चे तेल की कीमतें सोमवार को शून्य डॉलर/बैरल से भी नीचे चली गई। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कोई भी व्यापारी फिलहाल कच्चा तेल खरीदकर उसे अपने पास रखने की स्थिति में नहीं है। इसके चलत कल अमेरिका में दोपहर बाद के कारोबार में वॉल स्ट्रीट में शेयर भी लुढ़क गये। एसएंडपी 500 में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई। लेकिन सबसे ज्यादा असर कच्चे तेल के बाजार में हुआ। जहां मई डिलीवरी अमेरिकी कच्चा तेल की कीमत शून्य से नीचे 3.70 डॉलर/बैरल पहुंच गई। दरअसल, मई डिलीवरी के सौदे के लिये मंगलवार अंतिम दिन है और व्यापारियों को भुगतान करके डिलीवरी लेनी थी। लेकिन मांग नहीं होने और कच्चे तेल को रखने की समस्या के कारण कोई डिलीवरी लेना नहीं चाह रहा है। यहां तक कि जिनके पास कच्चा तेल है, वे पेशकश कर रहे हैं कि ग्राहक उनसे कच्चा तेल खरीद लें। साथ ही वे उसे प्रति बैरल 3.70 डॉलर की राशि भी देंगे। तकनीकी भाषा में इसे कच्चे तेल की कीमत शून्य डॉलर/बैरल से नीचे जाना कहते हैं। एक खबर के अनुसार, मई डिलीवरी के लिए यूएस बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमिडिएट की कीमत सोमवार को पहली बार शून्य से नीचे गिरी थीं।
निफ्टी के टॉप गेनर
आईटीसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 182.40 रुपये के स्तर पर खुला।
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 3,876.00 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
वेदांता का शेयर 5 रुपये की गिरावट के साथ 76.10 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 108.45 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 30 रुपये की गिरावट के साथ 426.55 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 148 रुपये की गिरावट के साथ 2,160.00 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 70.00 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : बिना किस्त वाला Anti Lockdown Loans, जानें कैसे लें
More From GoodReturns

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!



Click it and Unblock the Notifications