नई दिल्ली। दिक्कतें आती हैं तो समाधान भी लाती हैं, और अगर बड़ी दिक्कतें आती हैं और ज्यादा बड़े समाधान लाती हैं। कुछ ऐसा ही कोरोना वायरस महामारी के दौरान देखने को मिल रहा है। दवा से लकर वेंटीलेटर और मास्क से लेकर डॉक्टरों के सुरक्षा किट तक। रोज नई नई खबरें सामने आ रही हैं। वित्तीय क्षेत्र में भी ऐसे ही प्रयोग हो रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान देश में बहुत से लोग आर्थिक दिक्कत में आ गए हैं। जो लोग बैंकों से लोन लिए हुए हैं, उनको तो आरबीआई की वजह से 3 माह किस्त न चुकाने का समय मिल गया हैं, लेकिन ऐसे में नया लोन मिलना कठिन हो रहा है। दूसरी तरफ लोगों को छोटे छोटे लोन की जरूरत है, जिससे वह अगले कुछ माह का समय काट सकें, क्योंकि बाद में तो वह खुद ही सब मैनेज कर लेंगे। ऐसे ही लोगों की दिक्कतों को देखते हुए फेयरसेंट एक लोन ऑफर लेकर आई हैं। यह लोन आसानी से और कम शर्तों के साथ घर बैठे मिल सकता है। अगर आपको भी ऐसे लोन की जरूरत हो तो तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर इसे पा सकते हैं।
आइये जानते हैं फेयरसेंट कंपनी की यह एंटी लॉकडाउन लोन की खूबियां, शर्तें और लेने का तरीका। साथ ऑनलाइन लिंक जहां से क्लिक करके इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।
कितने रुपये तक का मिल सकता है लोन
कंपनी ने अधिकतम 75000 रुपये तक का लोन देने की स्कीम शुरू की हैं। लोग चाहें तो इससे कम लोन के भी ले सकते हैं। यानी जिनको जितनी जरूरत हो वह उतना ही लोन आवेदन करके ले सकता है। कंपनी ने इस लोन को देने के शर्तें काफी आसान रखीं हैं। अगर कोई 1 साल से नौकरी कर रहा है या उसका बिजनेस 2 साल का हो चुका है तो वह आवेदन करके अधिकतम 75000 रुपये तक का लोन ले सकता है।
शुरुआत में किस्त देने की जरूरत नहीं
फेयरसेंट ने एंटी लॉकडाउन लोन के लिए किस्त पटाने की आसान सुविधा दी हैं। अभी तक 3 माह तक किस्त न पटाने की छूट उन लोगों को मिल रही है, जिन्होंने कोई लोन पहले से ले रखा है। लेकिन यह कंपनी अपने एंटी लॉकडाउन लोन को 3 महीने तक किस्त न चुकाने के विकल्प के साथ दे रही है। यानी अगर आप 75000 रुपये का एंटी लॉकडाउन लोन लेत हैं तो आपको शुरू के 3 माह तक किस्त देने की जरूरत नहीं है। कंपनी का मानना है कि 3 माह के बाद लोगों का जीवन पटरी पर आ जाएगा और वह आसानी से उस वक्त अपनी किस्ते दे सकेगा।
इस लोन को लेने के लिए न्यूनतम आमदनी का मापदंड
जैसा कि ऊपर बताया था कि एक साल की नौकरी या 2 साल से बिजनेस करने वाले इस लोन के लिए योग्य हैं। लेकिन कंपनी ने अपनी शर्तों में कहा है कि नौकरी वालों का वेतन कम से कम 20000 हजार रुपये महीना होना चाहिए। वहीं अगर कारोबारी हैं तो आपके पास आईटीआर होना चाहिए। यह आईटीआर कम से कम 2 रुपये का जरूर होना चाहिए।
एंटी लॉकडाउन लोन की अन्य शर्तें
इस लोन को लेने वाले का सिबिल क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। इस क्रेडिट स्कोर में रिपेमेंट ओवरड्यू की हिस्ट्री नहीं होनी चाहिए। अगर यह क्राइटेरिया पूरा करते हैं तो आप लोन ले सकते हैं।
अगर आप इस लोन को लेने के इच्छुक हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं।
https://www.faircent.com/borrower/new/antilockdownloan?utm_source=ANTI-LOCKDOWN
लोन पटाने के विकल्प
फेयरसेंट ने एंटी लॉकडाउन लोन को पटाने के लिए कई विकल्प दिए हैं। अगर आप चाहें तो 3 माह तक किस्त ने देने के समय के बाद यह लोन एकमुश्त दे सकते हैं। चाहें तो यह लोन इसके बाद किस्तों में पटा सकते हैं। किस्तों में लोन पटाने के लिए दो विकल्प दिए जा रहे हैं। 3 माह के बाद आप पूरा पैसा अगले 3 माह में तीन किस्तों में दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो यह पैसा 3 महीने की किस्त न पटाने की सुविधा के बाद 6 माह में 6 किस्तों में पटा सकते हैं। इनमें से आप कोई भी विकल्प 3 माह बीतने के बाद चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
