नयी दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार के बारे में थोड़ी जानकारी भी रखते हैं तो आपने राकेश झुनझुनवाला के बारे में जरूर जानते होंगे। झुनझुनवाला एक अरबपति और काफी प्रतिष्ठित निवेशक हैं। मगर अब मार्केट रेगुलेटर सेबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू की है। उनके खिलाफ जांच एप्टेक के शेयरों में कथित इनसाइडर ट्रेडिंग के लिए शुरू की गयी है। एप्टेक एक एजुकेशन फर्म है, जिसके चेयरमैन झुनझुनवाला हैं। सेबी झुनझुनवाला के अलावा उनके कुछ और परिवार सदस्यों के खिलाफ भी जांच कर रही है, जिनमें शेयरहोल्डर के अलावा कुछ सदस्य बोर्ड मेंबर भी हैं। परिवार के सदस्यों में उनकी पत्नी रेखा, भाई राजेश कुमार और सास सुशीला देवी गुप्ता शामिल हैं। ऐप्टेक एक शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है। झुनझुनवाला के परिवार के अलावा एप्टेक के निवेशक रमेश दमानी और डायरेक्टर मधु जयकुमार की भी जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट ने इस जांच की जानकारी दी है। मगर किस अवधि में इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन हुआ ईटी यह कंफर्म नहीं कर सका। सेबी ने झुनझुनवाला और उनके परिवार तथा कंपनी के बाकी लोगों को भेजे नोटिस में संदिग्ध इनसाइडर ट्रेडिंग गतिविधि की जांच में सहयोग करने को कहा है। बता दें कि झुनझुनवाला की पत्नी, भाई और सास को सेबी ने 24 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। झुनझुनवाला भी मामले का सामना करने के लिए पेश हुए थे। उनसे सेबी ऑफिस में लगभग 2 घंटे तक पूछताछ हुई।
क्या होती है इनसाइडर ट्रेडिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी कंपनी मैनेजमेंट में मौजूद लोगों के पास कंपनी से जुड़ी काफी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। यदि वे ऐसी किसी जानकारी के पब्लिक के सामने आने से पहले उस जानकारी आधार पर कंपनी के शेयरों में खरीदारी या बिकवाली या इससे संबंधित कोई कदम उठाएं, जिससे कंपनी का शेयर भाव प्रभावित हो तो इसी को इनसाइडर ट्रेडिंग कहा जाता है। झुनझुनवाला, जिन्हें बेहतर शेयर चुनने की काबिलियत के कारण अक्सर भारत का वॉरेन बफेट कहा जाता है, देश के सबसे अमीर व्यक्तिगत निवेशकों में से एक है। उसके पास लगभग 11,140 करोड़ रुपये के शेयर हैं।
यह भी पढ़ें - इंटरनेशनल इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का मौका, होगा जोरदार मुनाफा
More From GoodReturns

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
