नयी दिल्ली। एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है। देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि यदि आपने अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदली हो तो इसे तुरंत बैंक में अपडेट करवा लें। दरअसल हाल ही में एसबीआई ने अपने एटीएम से पहले निकालने के लिए ओटीपी (One Time Password) सर्विस शुरू है। एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा। आपको एसबीआई के अपने एटीएम से पैसे निकालने के लिए पिन के अलावा ओटीपी भी दर्ज करना होगा। ओटीपी के लिए बैंक में आपका सही और एक्टिव नंबर ही अपडेट होना जरूरी है। वहीं एसबीआई ने ग्राहकों से अपनी ईमेल आईडी भी अपडेट करने को कहा है ताकि आपको बैंक की तमाम जरूरी जानकारी मिलती रहे। एसबीआई ने एक ट्वीट के जरिये अपने ग्राहकों से मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए कहा है।
इसलिए जरूरी मोबाइल नंबर और ईमेल का अपडेट होना
आपका एक्टिव मोबाइल नंबर बैंक के पास अपडेट होना सबसे अधिक जरूरी है। एक तो बिना मोबाइल नंबर के आपको ओटीपी नहीं मिलेगा, जिससे आपको कैश निकालने में दिक्कत होगी। हालांकि ओटीपी सर्विस केवल 10000 रुपये से ऊपर के लेन-देन पर ही चालू है। वहीं अकाउंट स्टेटमेंट आपकी सही और एक्टिव ईमेल आईडी पर आये इसके लिए आपकी ईमेल आईडी अपडेट होनी जरूरी है। क्योंकि बैंक स्टेटमेंट न मिलने या गलत आईडी पर आने पर आपको दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा एसबीआई की तरफ से बाकी जानकारी भी आपको मिलती रहे, इसके लिए तुरंत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट करवा लें।
ऑनलाइन करें मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट
अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट करवाने के लिए आपको बैंक की शाखा में जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप ये काम घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए एसबीआई की साइट पर माई अकाउंट और प्रोफाइल में प्रोफाइल पर जायें और पर्सनल डिटेल/मोबाइल पर क्लिक करें। फिर प्रोफाइल पासवर्ड दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक कर दें। यहां Change Mobile Number - Domestic Only (Through OTP/ATM/Contact Centre) पर क्लिक करें, फिर एक नयी स्क्रीन पर Personal Details - Mobile Number Update के साथ ओपन करें। फिर वहां अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और उसे दोबारा भी दर्ज करें। इसके बाद आपको 'Verify and Confirm Your Mobile Number' मैसेज दिखेगा।
ये है आगे की प्रक्रिया
'Verify and Confirm Your Mobile Number' मैसेज के बाद ओके पर क्लिक करें और फिर नयी स्क्रीन पर अप्रूवल के लिए तीन अलग मोड देखने को मिलेंगे। इनमें OTP on Both the mobile number, Internet Banking Request Approval through ATM और Approval through Conact Centre शामिल है। इसके बाद आगे का प्रोसेस होगा।
यह भी पढ़ें - SBI अलर्ट : एटीएम से पैसा निकालना है, तो देना होगा मोबाइल नंबर
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications