नयी दिल्ली। एटीएम से कैश निकालने के सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1 जनवरी 2020 से ओटीपी (One Time Password) आधारित एटीएम विड्रॉल की शुरुआत की है। यानी आप एसबीआई एटीएम से पैसे ओटीपी के जरिये ही निकाल सकेंगे। हालांकि एसबीआई का ओटीपी आधारित एटीएम कैश विड्रॉल 10,000 रुपये से अधिक नकदी निकालने पर ही लागू है। यह सर्विस सभी एसबीआई एटीएम में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच चालू है। ओटीपी के जरिये कैश निकालने के लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल एटीएम ले जाना होगा, क्योंकि ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आयेगा। इसलिए अगर आप एक एसबीआई ग्राहक हैं और अभी भी बैंक के साथ आपने अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं करवाया है, तो इंतजार न करके तुरंत अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवायें। वरना आप अपने खाते से 10000 रुपये से अधिक नहीं निकाल पायेंगे।
ओटीपी से सुरक्षित रहेगा एटीएम
हाल के महीनों में एटीएम से जुड़े धोखाधोड़ी के मामले बढ़े हैं। इनमें नकली एटीएम कार्ड तक बनाना शामिल है। जालसाजी के बढ़ते मामलों को देखते हुए आरबीआई ने सुरक्षा संबंधित कदम उठाये हैं। इसी कड़ी में एसबीआई ने ओटीपी आधारित कैश निकालने का नया सिस्टम लागू किया है, जो काफी सुरक्षित है। एसबीआई की यह नयी सर्विस 1 जनवरी से लागू हो चुकी है। एसबीआई ने ट्वीट के जरिये अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द अपना नंबर रजिस्टर करवाने को कहा था।
ओटीपी आधारित एटीएम सिस्टम
एसबीआई एटीएम में ग्राहकों को डेबिट कार्ड पिन के अलावा बैंक के साथ अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर जनरेट ओटीपी को भी दर्ज करना होगा। 10,000 से अधिक नकदी निकालने के लिए एसबीआई ओटीपी-आधारित एटीएम नकद निकासी सुविधा लागू है। एटीएम के लिए यह नया तरीका एसबीआई डेबिट कार्ड धारकों को स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग के जोखिम से बचाएगा। हालांकि यह सुविधा गैर-एसबीआई एटीएम में से कैश निकालने के लिए लागू नहीं होगी।
एसबीआई के 58000 से अधिक एटीएम
30 सितंबर 2019 तक देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के पास 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का डिपॉजिट आधार था। बैंक के पास करीब 22,000 शाखाओं और 58,500 से अधिक एटीएम का सबसे बड़ा नेटवर्क है। एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 6.6 करोड़ और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने वालों की संख्या 1.5 करोड़ से अधिक है। एसबीआई के फेसबुक, यूट्यूब, लिंक्डइन और पिंटरेस्ट पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें - RBI : ATM पुराना है तो, नए साल से पैसे नहीं निकाल पाएंगे
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
