नयी दिल्ली। क्या आप एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई या अन्य किसी बैंक का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं? अगर हाँ तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक 1 जनवरी 2020 से उन डेबिट कार्डों (एटीएम कार्ड) को ब्लॉक कर देंगे, जिनमें ईएमवी (यूरोपे, मास्टरकार्ज और वीजा) नहीं है। ईएमवी एक चिप है, जो डेबिट कार्ड के लिए अधिक सुरक्षित है। जो उपभोक्ता नॉन-ईएमवी चिप डेबिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं वे 31 दिसंबर 2019 के बाद एटीएम से पैसे नहीं निकाल पायेंगे, क्योंकि बिना ईएमवी वाले कार्ड को बैंक ब्लॉक कर देंगे। इसलिए यदि आपके पास भी बिना ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड है तो अपने बैंक से संपर्क करके इसे तुरंत बदल दें। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी भारतीय बैंकों को अपने ग्राहकों के पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड के बदले नया ईएमवी चिप वाला कार्ड जारी करना जरूरी है।
अंतरराष्ट्रीय भुगतान मानकों को पूरा करना जरूरी
मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड को नये ईएमवी वाले कार्ड से बदलना जरूरी है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय भुगतान मानकों को पूरा करना है। आरबीआई के दिशानिर्देशों के बाद एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक या अन्य किसी बैंक के ग्राहकों को अपने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले कार्ड से बदलने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने डेबिट कार्ड को न बदलें तो एटीएम से पैसे निकालने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड पर ऑनलाइन धोखाधड़ी या एटीएम धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के चलते आरबीआई ने सभी भारतीय बैंकों को 31 दिसंबर 2019 तक उन्हें डिएक्टिवेट करने का प्रस्ताव दिया है।
एसबीआई ने किया था ऐलान
इससे पहले एसबीआई ने अपने डेबिट कार्डधारकों को अपने मैग्नेटिक स्ट्रिप आधारित डेबिट कार्ड को एक नए ईएमवी डेबिट कार्ड से बदलने के लिए कहा था। बैंक ने ट्वीट किया था कि 31 दिसंबर 2019 तक अपनी होम ब्रांच में जाकर अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप और पिन-आधारित एसबीआई डेबिट कार्ड के लिए अभी आवेदन करें। एसबीआई ने आरबीआई के निर्देशों, सुरक्षा और जालसाजी से ग्राहकों को बचाने के लिए ये घोषणा की थी। आपके पास केवल दो दिन का मौका है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
नये चिप वाले कार्ड के लिए आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। अपने बैंक के नेट बैंकिंग पॉर्टल पर लॉगइन करें और ई-सर्विसेज में से एटीएम कार्ड सर्विसेज चुनें। फिर सूची में से रिक्वेस्ट एटीएम/डेबिट कार्ड ऑप्शन चुनें, फिर खाता संख्या चुनें, कार्ड पर मनचाहा नाम दर्ज करें, कार्ड का प्रकार चुनें, नियम और शर्तें स्वीकार करें और "सबमिट करें" बटन पर क्लिक करें। आपको इस अनुरोध को ओटीपी या प्रोफ़ाइल पासवर्ड का उपयोग करके सत्यापित करना होगा। यदि आप प्रोफ़ाइल पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप अपने अनुरोध को मान्य करने के लिए ओटीपी) का उपयोग करें। अपनी डिटेल को सत्यापित करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। आपका आवेदन सबमिट किया जाएगा और स्क्रीन पर एक पुष्टिकरण संदेश दिखेगा। आपका एसबीआई एटीएम कार्ड बैंक के डेटाबेस में मौजूद आपके आवासीय पते पर भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - नये साल पर बड़ा गिफ्ट : पेट्रोल-डीजल पर मिलेगा कैशबैक, जानिये कैसे
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications