नयी दिल्ली। नये साल पर कई तरह की चीजों पर अलग-अलग तरह के डिस्काउंट मिल रहे हैं। कंपनियाँ सेल के जरिये लोगों को लुभा रही हैं। हर कंपनी अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए तरह-तरह की छूट भी दे रही है। इस बीच एक बड़ी खुशखबरी गाड़ी रखने वालों के लिए भी आयी है। दरअसल नये साल पर पेट्रोल-डीजल खरीदने पर कैशबैक मिलेगा, वो भी 1-2 नहीं बल्कि 15 दिन तक। अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल डलवाने जा रहे हैं तो जरा रुक जाइये क्योंकि नये साल पर आपको अपनी गाड़ी के लिए ईंधन खरीदने पर कैशबैक भी मिलेगा। जी हां आपने सही पढ़ा, ये ऑफर सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल लायी है। अगर आप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल खरीदें तो आपको ऑफर के तहत 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इस बात की जानकारी खुद इंडियन ऑयल ने ट्वीट करके दी है। आइये इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ऐसे मिलेगा कैशबैक
ईंधन पर कैशबैक हासिल करने के लिए आपको इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल या डीजल खरीदना होगा। सबसे पहले तो आपको कैशबैक के लिए अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजना होगा। एसएमएस में लिखें Auth-code फिर स्पेस दें और फिर अमाउंट यानी जितने का आपने ईंधन डलवाया है वे लिखें और 9594925848 मैसेज भेज दें। याद रहे कि ये ऑफर केवल 15 जनवरी तक के लिए है।
पेट्रोल-डीजल पर बढ़े रेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि आज पेट्रोल की कीमतें 75 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुँच गयी हैं। दिल्ली के भाव के मुताबिक पेट्रोल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 75.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 67.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुम्बई में पेट्रोल 80.69 रुपये और डीजल 71.12 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 78.02 रुपये औऱ 71.67 रुपये प्रति लीटर हैं।
पेट्रोल-डीजल पर लगेगा नया टैक्स
इस बीच पिछले हफ्ते एक खबर और आयी थी कि सरकार एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसके तहत तेल वितरण कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर प्रीमियम टैक्स लगाने की इजाजत मिल सकेगी। नये प्रीमियम टैक्स का कारण इन कंपनियों द्वारा अपनी रिफाइनरियों को बीएस-6 फ्यूल में अपग्रेड करना है। इस व्यय के लिए नये टैक्स से कंपनियाँ निवेश राशि की पूर्ति करेंगी सकती हैं। अगर केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूर कर ले तो पेट्रोल पर 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 1.50 रुपए प्रति लीटर का प्रीमियम टैक्स लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - मोबाइल वॉलेट इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर, आरबीआई ने दी ये छूट


Click it and Unblock the Notifications