भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दर में बदलाव किया है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर से झटका देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें कम कर दी हैं।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दर में बदलाव किया है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर से झटका देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज 1-2 साल की अवधि पर 0.20 फीसदी तक घटा दी है। यानी, अब एसबीआई की एफडी पर मिलने वाला फायदा कम हो गया है। नई ब्याज दरें 10 सितंबर 2020 से लागू हो गई हैं। जानकारी दें कि इससे पहले, एसबीआई ने 27 मई को फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घटाई थी। देश में पारंपरिक, सुरक्षित और निश्चित ब्याज इनकम के लिए बड़े पैमाने पर सावधि जमा (एफडी) में निवेश किया जाता है। SBI : बिना लॉग इन किए चेक करें ट्रांजेक्शन और बैलेंस, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

एसबीआई की एफडी के लिए नई ब्याज दरें
- 7 से 45 दिन : नई ब्याज दर 2.90 फीसदी
- 46 से 179 दिन : नई ब्याज दर 3.90 फीसदी
- 180 से 210 दिन : नई ब्याज दर 4.40 फीसदी
- 211 दिन से 1 साल : नई ब्याज दर 4.40 फीसदी
- 1 से 2 साल : नई ब्याज दर 4.90 फीसदी
- 2 से 3 साल : नई ब्याज दर 5.10 फीसदी
- 3 से 5 साल : नई ब्याज दर 5.30 फीसदी
- 5 से 10 साल : नई ब्याज दर 5.40 फीसदी
चेक करें एसबीआई की वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी ब्याज दरें
- 7 से 45 दिन : नई ब्याज दर 3.40
- 46 से 179 दिन : नई ब्याज दर 4.40 फीसदी
- 180 से 210 दिन : नई ब्याज दर 4.90 फीसदी
- 211 दिन से 1 साल : नई ब्याज दर 4.90 फीसदी
- 1 से 2 साल : नई ब्याज दर 5.40 फीसदी
- 2 से 3 साल : नई ब्याज दर 5.60 फीसदी
- 3 से 5 साल : नई ब्याज दर 5.80 फीसदी
- 5 से 10 साल : नई ब्याज दर 6.20 फीसदी
सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एफडी प्रोडक्ट
इसके अलावा बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए एक एफडी प्रोडक्ट एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट को लॉन्च किया था। इसमें सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के लिए रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 30 बेसिस प्वॉइंट्स का अतिरिक्त प्रीमियम मिलेगा। एसबीआई वीकेयर जमा योजना 31 दिसंबर 2020 तक जारी रहेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
