देश का सबसे बड़ा कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की एक बड़ी सुविधा देता है।
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की एक बड़ी सुविधा देता है। अब अपने अकाउंट का स्टेटमेंट चेक करने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। SBI : Car और Home Loan पर लांच हुआ बंपर फेस्टिव ऑफर, जल्द उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बैंकिंग और लाइफस्टाइल ऐप योनो पर अब प्री लॉग इन फीचर्स उपलब्ध हैं। प्री लॉग इन फीचर्स के जरिए यूजर योनो ऐप में लॉग इन किए बिना भी इससे ट्रांजेक्शन कर सकते हैं, अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं और पासबुक देख सकते हैं।
योनो ऐप से और जल्दी हो सकेगी बैंकिंग
जानकारी दें कि इस सुविधा के जरिए योनो ऐप से और जल्दी बैंकिंग हो सकेगी। योनो ऐप पर अब लॉग इन विकल्प के साथ व्यू बैलेंस और क्विक पे विकल्प भी रहेंगे। इनका इस्तेमाल यूजर 6 डिजिट के एमपिन या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन/फेस आईडी या यूजर आईडी व पासवर्ड के जरिए कर सकेगा। यूजर केवल एक टैप के जरिए अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकेगा। बिना लॉग इन किए ट्रांजेक्शन करने के लिए यूजर को योनो क्विक पे में एक बार सेटअप करना होगा। इसके बाद केवल 3 क्लिक्स में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। इसके अलावा यूजर अब ओटीपी मैनेजमेंट फीचर की मदद से अपने ट्रांजेक्शंस की लिमिट सेट कर सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकेगें बैलेंस
बिना लॉग इन योनो ऐप में बैलेंस चेक करने के लिए आपको लॉग इन विकल्प के नीचे दिए व्यू बैलेंस विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एमपिन/बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन/फेस आईडी/यूजर आईडी व पासवर्ड में से कोई एक चुनना होगा। ऑथेंटिकेशन होने के बाद योनो ऐप से लिंक सभी अकाउंट्स का बैलेंस चेक किया जा सकता है। अकाउंट बैलेंस के नीचे व्यू ट्रांजेक्शंस का विकल्प आएगा, जिस पर जाकर आप चुनिंदा अकाउंट्स की ट्रांजेक्शन डिटेल्स यानी एमपासबुक देख सकते हैं।
ऐसे उठाएं फायदा
लॉग इन व व्यू बैलेंस विकल्प के नीचे दिए गए योनो क्विक पे विकल्प पर क्लिक कर यूजर ऐप पर बिना लॉग इन किए 2000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए भी पहले एमपिन/बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन/फेस आईडी/यूजर आईडी व पासवर्ड में से किसी एक के जरिए ऑथेंटिकेशन करना होगा। इसके बाद योनो क्विक पे से यूजर अपनी फोनबुक के कॉन्टैक्ट्स में से किसी को चुनकर उसे पेमेंट कर सकता है, या फिर मनी रिसीवर का फोन नंबर एंटर कर पैसे ट्रांसफर कर सकता है, किसी भी व्यक्ति को उसका वीपीए डालकर यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकता है, यूपीआई क्यूआर या भारत क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकता है। इसके अलावा पहले से सेव बेनिफीशियरी को या फिर नए बेनिफीशियरी को एड कर पैसे भेज सकता है। योनो क्विक पे में यूजर की सुविधा के लिए फेवरिट्स, प्रीवियस ट्रांजेक्शंस और फ्रीक्वेंटली यूज्ड कॉन्टैक्ट्स फीचर भी हैं। योनो क्विक पे में जल्द ही किसी से पैसे प्राप्त करने के लिए रिक्वेस्ट भेजने और किसी की भेजी गई रिक्वेस्ट अप्रूव करने का फीचर भी एड होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
