नयी दिल्ली। अगर आप एसबीआई के खाताधारक हैं तो आपको अपनी पासबुक अपडेट करवाने के लिए बार-बार बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई एक खास सुविधा दे रहा है, जिसके तहत आप खुद अपनी पासबुक बिना बैंक ब्रांच जाये अपडेट करवा सकते हैं। दरअसल एसबीआई ग्राहकों को स्वयं (पासबुक प्रिंटिंग कियॉस्क) पर बिना किसी परेशानी के अपनी पासबुक अपडेट करने की सुविधा देता है। एसबीआई ने ये कियोस्क की सुविधा कई जगह दे रखी है। बैंकों के लिए अपने ग्राहकों के लेन-देन के रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए उनकी बैंक पासबुक के अपडेट को ट्रैक करना आवश्यक है। पासबुक में जिस दिन खाता खोला गया उस दिन से खाताधारक के लेन-देन का रिकॉर्ड होता है। इस रिकॉर्ड को बैंक शाखा में पासबुक अपडेट करवा कर मैंटेंन करना पड़ता है। मगर अब एसबीआई ने बिना ब्रांच जाये ही यह सुविधा शुरू की है।

कुछ दिन पहले शुरू की है यह सुविधा
एसबीआई ने यह सुविधा कुछ ही दिन पहले ही शुरू की है। 16 दिसंबर को एसबीआई ने ट्वीट स्वयं कियोस्क की जानकारी दी थी। एसबीआई ने बताया था कि "अपनी पासबुक को अपडेट करने के लिए कतार में इंतजार करने की जरूरत नहीं है। स्वयं, जो स्वचालित पासबुक प्रिंटिंग मशीन है, से कुछ ही क्लिक में अपनी पासबुक अपडेट और प्रिंट करें। इसमें आप बचत, रेकरिंग और पीपीएफ खाते की पासबुक अपडेट करवा सकते हैं। एसबीआई की मोबाइल ऐप YONO लाइट के m-Passbook फीचर से भी आपको अपनी पासबुक देखने की सुविधा मिलती है।
ऐसे करें स्वयं का इस्तेमाल
स्वयं मशीन पर प्रिंट का काम बारकोड टेक्नोलॉजी बेस्ड है। इसलिए आपको एक बार बैंक की शाखा जाकर barcode sticker लेना होगा। फिर कियोस्क में अपनी पसंद की भाषा चुनें। अपनी पासबुक का अंतिम प्रिंटेड पेज डालें। यदि प्रिंटिंग एक पेज से अधिक हो तो ओवरलीप चालू करें और SBI Swayam kiosk की स्वयं-सेवा पासबुक प्रिंटिंग सेवा का फायदा उठायें। वहीं योनो ऐप का इस्तेमाल करने के लिए ऐप पर लॉग इन करें। फिर अकाउंट पर क्लिक करके My Balance पर क्लिक करें। अब यहाँ सेविंग अकाउंट चुनें और फिर एक क्लिक कर आप सारी लेन-देन देख पायेंगे।
यह भी पढ़ें - 5जी स्पेक्ट्रम के लिए अगले साल लगेगी बोली, जानिये कब से मिलेगा और तेज इंटरनेट
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
