नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण मचे हाहाकार के बीच एसबीआई ने एक खास पहल शुरू की है। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई लोगों को लोन दे रहा है। कोरोनावायरस के प्रकोप से प्रभावित कर्जदारों के लिए आपातकालीन लोन सुविधा शुरू करने वाला एसबीआई पहला बैंक बन गया है। बैंक ने अपने सभी चीफ जनरल मैनेजरों को संबोधित करते हुए एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें आपातकालीन स्थिति को देखते हुए 200 करोड़ रुपये तक की अधिकतम लोन राशि देने की बात कही गयी है। 200 करोड़ रुपये का लोन इसकी मौजूदा फंड आधारित कार्यशील पूंजी सीमा का 10 प्रतिशत है। एसबीआई की यह सुविधा जून के अंत तक उपलब्ध होगी और इससे विशेष रूप से एमएसएमई उधारकर्ताओं को फायदा मिलेगा। एसबीआई अपनी नयी पहल के तहत 7.25 फीसदी की फ्लैट ब्याज दर पर लोन देगा।
कोरोना से प्रभावित लोगों को राहत
एसबीआई ने जारी किये अपने सर्कुलर में जिक्र किया है कि कोरोना से प्रभावित उधारकर्ताओं को कुछ हद तक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बैंक ने उन्हें लोन देने का फैसला किया है। बैंक मौजूदा उधारकर्ताओं को अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इसके जरिये एसबीआई बिगड़ते हालात को थोड़ा संभालने का प्रयास कर रहा है। सभी स्टैंडर्ड खाते जिन्हें 16 मार्च को विशेष उल्लेख खातों की श्रेणी 1 और 2 के तहत वर्गीकृत नहीं किया गया है एसबीआई की नयी पहल के तहत लोन लेने के पात्र होंगे।
और कौन ले सकेगा लोन
वे मौजूदा एसबीआई ग्राहक जिन्होंने एमएसएमई श्रेणी के तहत विशेष लोन ले रखा है, वे भी एसबीआई की इस नयी लोन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उधारकर्ता एक बार में पूरी राशि का लाभ उठा सकेंगे। ये लोन उस तारीख से 6 महीनों में 6 किस्तों में लौटाना होगा, जिस तारीख को लोन दिया जाएगा। कोरोनोवायरस के कारण भारतीय बैंक संघ ने भारतीय रिज़र्व बैंक से कई राहत देने की मांग की थी। इसमें किसी लोन खाते को एनपीए के रूप में वर्गीकृत करने की अवधि में 90 दिन का इजाफा और सावधि ऋणों की किस्त जमा करने में रियायत शामिल हैं।
एसबीआई ने घटाई एफडी पर ब्याज दर
हाल ही में एसबीआई ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए एफडी पर ब्याज दर घटा दी थी। एसबीआई की नयी दरों के मुताबिक 7 दिनों से 45 दिनों की एफडी पर अब 4.5 फीसदी के बजाय 4 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं एक वर्ष से 5 वर्ष से कम के बीच की एफडी पर ब्याज दर 6 फीसदी से घटा कर 5.9 फीसदी कर दी गयी है। इसके अलावा 5 साल से 10 साल तक के लिए एफडी पर भी अब 5.9 फीसदी ब्याज दर होगी, जो अभी तक 6 फीसदी होगी। एसबीआई के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को आम जनता की तुलना में 50 आधार अंक अधिक ब्याज दर मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें - SBI : एक साथ दिए 3 झटके, जानिए आप को कितना होगा नुकसान
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
