नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक साथ तीन झटके दिए हैं। अगर आपका खाता एसबीआई में है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। एसबीआई ने एक साथ तीन बड़े बदलाव कर दिये हैं, जिससे इसके करोड़ों ग्राहकों को नुकसान होगा। बैंक ने बचत जमा पर ब्याज दर घटायी है, जिससे इसके 44.51 करोड़ बचत खाताधारक प्रभावित होंगे। वहीं बैंक ने लॉकर सर्विस के चार्ज भी बढ़ा दिये हैं। इसके अलावा एसबीआई ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर भी कम कर दी है। आइये जानते हैं कि इन तीनों मामलों में कितना नुकसान होने वाला है।
बचत जमा पर ब्याज दर हुई कम
एसबीआई ने बचत जमा पर ब्याज दर घटा दी है। इससे बैंक के बचत खाताधारकों को होगा नुकसान होगा। देश के सबसे बड़े बैंक ने सभी बचत खातों के लिए ब्याज दर घटा कर एक समान 3 फीसदी कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी एसबीआई बचत खाते में 1 लाख रुपये तक की जमा पर 3.25 फीसदी ब्याज देता है। वहीं 1 लाख रुपये से अधिक की जमा पर ब्याज दर 3 फीसदी ही है। अब जिन लोगों के बचत खाते में 1 लाख रुपये से कम जमा होंगे उन्हें भी 3 फीसदी सालाना ब्याज ही मिलेगा।
एसबीआई ने लॉकर का किराया भी बढ़ाया
एसबीआई ने दूसरा झटका अपने ग्राहकों को लॉकर के रेट में भारी बढ़ोतरी करके दिया है। एसबीआई सभी तरह के लॉकरों का किराया बढ़ा रहा है। बैंक ने लॉकरों के साइज के हिसाब से 33 फीसदी तक किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। नया बढ़ा हुआ किराया 31 मार्च से लागू होगा। एसबीआई 4 प्रकार के लॉकर ऑफर करता है, जिनमें स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज शामिल हैं।
- मेट्रो और शहरी इलाकों में स्मॉल लॉकर का किराया 1500 रुपये है, जिसे बढ़ा कर 2000 रुपये किया जायेगा। वहीं मीडियम लॉकर का चार्ज 3000 रुपये से बढ़ा कर 4000 रुपये, लार्ज लॉकर का चार्ज 6000 रुपये से बढ़ा कर 8000 रुपये और एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर का किराया 7000 रुपये से बढ़ा कर 9000 रुपये किया जायेगा। - अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्मॉल लॉकर का चार्ज 1000 रुपये से बढ़ा कर 1500 रुपये, मीडियम लॉकर का चार्ज 2000 रुपये से 3000 रुपये, लार्ज लॉकर का चार्ज 5000 रुपये से बढ़ा कर 6000 रुपये और एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर का चार्ज 7000 रुपये से बढ़ा कर 9000 रुपये होगा।
घटायी एफडी पर ब्याज दर
एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दर भी घटा दी है। एसबीआई के नये बदलाव के मुताबिक 7 दिनों से 45 दिनों की एफडी पर अब 4.5 फीसदी के बजाय 4 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं एक वर्ष से 5 वर्ष से कम के बीच की एफडी पर ब्याज दर 6 फीसदी से घटा कर 5.9 फीसदी कर दी गयी है। इसके अलावा 5 साल से 10 साल तक के लिए एफडी पर भी अब 5.9 फीसदी ब्याज दर होगी, जो अभी तक 6 फीसदी होगी। एसबीआई के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को आम जनता की तुलना में 50 आधार अंक अधिक ब्याज दर मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें - SBI में है बचत खाता, तो जानिए अब कितना होगा नुकसान
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
