नयी दिल्ली। भारत में लोन लेकर कार खरीदने वालों की बड़ी संख्या है। लोगों के बीच ऑटो लोन की इसी रुचि के मद्देनजर बैंक और फाइनेंसिंग कंपनियां कार खरीदने के लिए कर्ज देती हैं। अगर आप भी कार खरीदने के लिए ऑटो लोन लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि आपको सस्ता ऑटो लोन कहां मिलेगा। वैसे भी किसी तरह का लोन लेने से पहले ब्याज दर और प्रोसेसिंग फी जैसे शुल्कों की तुलना करना जरूरी है। इसके लिए आप अलग-अलग बैंकों की वेबसाइट से उनकी ब्याज दर की जानकारी ले सकते हैं। लोन पर ब्याज दर की जानकारी के सहारे आपकों सस्ता लोन ढूंढने में आसानी होगी। अगर आप ऑटो लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं या आपकी भविष्य में ऑटो लोन लेने की योजना है तो हम आपको बताते हैं कि कौन से बैंक में आपको सबसे कम ब्याज दर पर ऑटो लोन मिलेगा।
एसबीआई दे रहा सबसे सस्ता ऑटो लोन
बता दें कि आम तौर पर ऑटो लोन की समयावधि 3 से 5 साल होती है। हालांकि कुछ बैंक 7 साल तक की अवधि का भी ऑप्शन देते हैं। जितनी लंबी अवधि लोन की होगी उतनी ही कम आपकी ईएमआई भी होगी। हालांकि इसमें आपको ब्याज अधिक देना पड़ेगा। इस समय देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई सबसे सस्ता ऑटो लोन दे रहा है। एसबीआई 7 साल की अवधि के लिए 8.70 फीसदी की ब्याज दर पर लोन देता है। खास बात यह है कि एसबीआई ऑटो लोन पर कोई प्रोसेसिंग फी भी नहीं वसूलता।
यहां देखें अन्य बैंकों की ब्याज दर :
- इंडियन ओवरसीज बैंक : 1-7 साल के लिए 9.15 से 11.15 फीसदी
- कॉर्पोरेशन बैंक : अधिकतम 7 साल के लिए 9.55- 10.05 फीसदी
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया : अधिकतम 7 साल के लिए 9.10-9.15 फीसदी
- केनरा बैंक : 8.95 से 9.55 फीसदी
- बैंक ऑफ बड़ौदा : 8.90 से 10.65 फीसदी (अधिकतम अवधि 7 साल)
इस बात का रखें ध्यान
ऑटो लोन के समय कुछ बातों पर आपको ध्यान जरूरी है। जैसे वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए कार की कीमत का 20 फीसदी बतौर डाउन पेमेंट दे दें। इससे आपकी लोन राशि कार की कीमत के 80 फीसदी से अधिक नहीं होगी। कोशिश करें कि आपकी सैलरी का 10 फीसदी से ज्यादा कार लोन की ईएमआई पर खर्च न हो। इससे आपको बाकी खर्चे मैनेज करने में आसानी रहेगी।
यह भी पढ़ें - इस बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता पर्सनल लोन, उठाएं लाभ
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications