नयी दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक में है, तो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण खबर है। आने वाले दिनों में आपको बैंकिंग सेवाओं में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 27 मार्च से 4 अप्रैल तक 7 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इस बीच एक और चिंताजनक खबर यह है कि आपको ऑनलाइन बैंकिंग में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं क्यों।
ट्राई ने किया ऐलान
कस्टमर्स को अनचाहे और फ्रॉड एसएमएस से छुटकारा दिलाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कमर्शियल एसएमएस पर रोक लगाने के लिए एक प्रोसेस शुरू किया है। इस प्रोसेस के तहत कंपनियों को ग्राहकों तक पहुँचने के लिए ट्राई के साथ एक फॉर्मेट में एसएमएस रजिस्टर करने के लिए कहा गया है। इस कदम का उद्देश्य ग्राहकों को सही मैसेज भेजना और उन्हें किसी भी धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाना है। हालांकि कई कंपनियां ट्राई के इस आदेश को गंभीरता से नहीं ले रही हैं, जिसका खामियाजा उनके ग्राहकों को उठाना पड़ सकता है।
40 कंपनियों का नाम शामिल
ट्राई ने 40 ऐसी डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों की सूची जारी की है, जिसमें एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक जैसे कई बड़े बैंकों का नाम शामिल हैं। ये सभी कंपनियां (प्रमुख संस्थाएं) ट्राई की बार-बार की चेतावनी के बाद भी बल्क कमर्शियल एसएमएस नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। अब ट्राई ने कहा है कि इन कंपनियों को मैसेज से जुड़े नियमों को 31 मार्च 2021 तक पूरा करना पड़ेगा। यदि ऐसा न किया तो 1 अप्रैल इनके ग्राहकों के साथ कम्युनिकेशन में दिक्कत आ सकती है। यानी ये बैंक आपको एसएमएस नहीं भेज पाएंगे।
ओटीपी तक में आएगी दिक्कत
ये देखते हुए कि कंपनिय आदेशों का पालन नहीं कर रहीं ट्राई ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नियामक ने इन सभी डिफ़ॉल्ट कंपनियों को चेतावनी जारी की है कि वे 1 अप्रैल 2021 तक आदेश का पालन करें। अगर ऐसा न हुआ इन बैंकों और कंपनियों के ग्राहकों को ओटीपी मिलने तक समस्या का सामना करना पड़ेगा।
क्या करेगी ट्राई
ट्राई ने के अनुसार प्रमुख इकाइयों / टेलीकॉम को बहुत सारे अवसर दिए गए हैं और ग्राहकों को अब उन्हें मिलने वाले बेनेफिट से दूर नहीं रखा जा सकता। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि 1 अप्रैल 2021 से यदि नियामक के नियमों को पूरा नहीं करने के कारण 'स्क्रबिंग प्रोसेस' में कोई भी मैसेज विफल होता है, तो इसे सिस्टम से अस्वीकार कर दिया जाएगा।
नहीं कर रहे नियमों का पालन
ट्राई के अनुसार कंपनियां (प्रिंसिपल एंटिटीज), जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि शामिल हैं, कंटेंट टेम्प्लेट आईडी, पीई जैसे आवश्यक मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि इन बैंकों के ग्राहक कोई ऑनलाइन लेनदेन करते हैं, तो उन्हें ओटीपी नहीं मिलेगा, क्योंकि एसएमएस स्क्रबिंग प्रोसेस में इन बैंकों के ओटीपी मैसेज या किसी अन्य महत्वपूर्ण मैसेज को सिस्टम द्वारा अस्वीकार कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications