देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी वजह से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे है।
नई दिल्ली: देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी वजह से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे है। इसी को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने करीब 45 करोड़ खाताधारकों को अलर्ट जारी किया है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। Bank Account : एक से ज्यादा Bank खाता है तो से बढ़ सकती है परेशानी, जानें कैसे

ये बात भी सच है कि ऑनलाइन बैंकिंग से सुविधाएं जरूर बेहतर हुई हों, लेकिन इसने खाताधारकों के लिए नई मुश्किलें भी खड़ी की हैं। देश में तेजी से बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को लेकर बैंक और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) भी समय समय पर अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी करते रहते हैं।
खाली हो जाएगा खाता
बता दें कि एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, देशभर में तेजी से बढ़ रहे फ्रॉड के मामलों से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा आपको कभी भी अपने खाते से जुड़ी जानकारी को मोबाइल में सेव करके नहीं रखना है। अगर आपने अपना ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड), पिन नंबर, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का सीवीवी या फिर एटीएम डिटेल्स सेव की है तो उसको तुरंत हटा दें, वरना आपका खाता खाली हो सकता है।
इन डिटेल्स को फोन में नहीं करें सेव
एसबीआई ने कहा है कि ग्राहक ऐसी गलती बिल्कुल न करें, जिससे उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाए। बैंक ने जानकारी देते हुए बताया कि कभी भी अपने बैंक अकाउंट और ऑनलाइन बैंकिग की डिटेल्स को फोन में सेव करके न रखें। इसके अलावा बैंक ने कहा है कि बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड का नंबर या फिर इसकी तस्वीर खींचकर रखने से भी आपकी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है। इसके साथ ही आपका अकाउंट भी पूरी तरह से खाली हो सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को अपने एटीएम कार्ड को भी किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके कार्ड की जानकारी लीक हो सकती है और कोई भी आसानी से आपके साथ फ्रॉड कर सकता है।
पब्लिक इंटरनेट इस्तेमाल करने से करें परहेज
एसबीआई ने ग्राहकों को इस की भी जानकारी दी कि पब्लिक इंटरनेट का इस्तेमाल आप पैसों का लेनदेन करने में न करें। क्योंकि इसके जरिए आपकी पर्सनल जानकारी लीक होने का डर हमेशा बना ता है। इस बात से भी अवगत कर दें कि बैंक की ओर से फोन करके या फिर एसएमएस करके कभी भी आपसे यूजर आईडी, पिन, पासवर्ड, सीवीवी, ओटीपी, वीपीए (यूपीआई) जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगता है। अगर आपके पास इस तरह का कोई फोन आता है तो सावधान रहें और किसी के साथ कोई जानकारी शेयर न करें।
फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान
- कभी भी किसी के साथ अपनी पर्सनल बैंकिंग डिटेल सांझा न करें।
- अपने खाते के पासवर्ड को लगातार बदलें।
- कभी भी फोन, ईमेल या एसएमएस पर अपने इंटरनेट बैंकिंग डिटेल किसी को न बताएं।
- कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी भी बैंक से संबंधित जानकारी के लिए हमेशा एसबीआई की अधिकृत वेबसाइट पर निर्भर रहें।
- धोखेबाजों के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों या निकटतम एसबीआई शाखा को रिपोर्ट करें।
साइबर क्राइम पोर्टल पर ऐसे करें शिकायत
यदि आप ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए हैं तो आप साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने राज्य का नाम, लॉगिन आईडी, मोबाइल नंबर और ओटीपी डालना होगा। अगर आप नए यूजर हैं तो आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। नए यूजर के तौर पर भी रजिस्टर कराने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी डालने और सबमिट करने पर रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications