आज के समय में अधिकतर लोगों के पास 2 या 2 से भी ज्यादा बैंक अकाउंट रखते हैं। ये बात भी सच है कि बार-बार नौकरी बदलने, एक शहर से दूसरे शहर में नौकरी बदलने पर जाने और कई बार बिजनेस की जरूरतों के कारण 2 से ज्यादा बैंक अकाउंट
नई दिल्ली: आज के समय में अधिकतर लोगों के पास 2 या 2 से भी ज्यादा बैंक अकाउंट रखते हैं। ये बात भी सच है कि बार-बार नौकरी बदलने, एक शहर से दूसरे शहर में नौकरी बदलने पर जाने और कई बार बिजनेस की जरूरतों के कारण 2 से ज्यादा बैंक अकाउंट खोल लेते हैं। हां वहीं कई बार लोग एक से ज्यादा बैंक अकाउंट में पैसा रखना बेहतर मानते हैं ताकि एटीएम ट्रांजेक्शन करने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिल जाते हैं। लेकिन इसे मेनटेन नहीं कर पाते हैं। इसके फायदे या नुकसान के बारे में नहीं सोचते हैं। अगल-अलग अकाउंट में जमा पैसों पर आपको बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता।

न्यूनतम बैलेंस रखना बेहद अनिवार्य
अधिक बैंक खाते होने की सबसे बड़ी समस्या यही है कि उनमें एक न्यूनतम बैलेंस रखना ही पड़ता है। जानकारी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो मेट्रो और शहरी इलाकों की ब्रांच में आपका खाता है को आपको कम से कम 3 हजार रुपये रखने होंगे। वहीं अगर यह अर्ध-शहरी ब्रांच में है तो 2 हजार और ग्रामीण ब्रांच में है तो 1 हजार रुपये न्यूनतम बैलेंस रखना ही होगा। यह शर्तें पूरी नहीं होने पर आपको जुर्माना भरना होगा। बैंक अकाउंट ज्यादा रखने पर क्रेडिट स्कोर पर भी बुरा असर पड़ता है। तो चलिए आपको बता दें कि अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाता है तो इसे कैसे बंद कर सकते हैं।
बैंक अकाउंट को करें डी-लिंक
अगर आपने कई खाते खोल रखे हैं और कोई बैंक खाता ऐसा है जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इसे बंद करवा दें। जिस खाते को बंद करना चाहते हैं उसे पेमेंट प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम, ऊबर या स्विगी, या किसी इंवेस्टमेंट पोर्टल जैसे फंड्सइंडिया, स्क्रिपटबॉक्स आदि से डी-लिंक कर दें यानि उनसे अपना खाता हटा दें। यूपीआई पेमेंट बैंक खाते के माध्यम से ही काम करती हैं। इनसे भी अपना खाता हटा दें।
खाता बंद करने के लिए अकाउंट क्लोजर फॉर्म भरें
आपको खुद बैंक जाकर अकाउंट क्लोजर फॉर्म भरना होगा। सभी बैंको के पास खाते को बंद करने के लिए फार्म उपलब्ध होता है। इसे आप बैंक की ब्रांच या वेबसाइट से ले सकते हैं। अगर खाता ज्वाइंट है तो अकाउंट क्लोजर फॉर्म पर दोनों खाताधारकों के सिग्नेचर होने जरूरी हैं। आपके पास अगर चेक बुक बची है तो उसे जमा करना होगा और डेबिट कार्ड भी जमा करना होगा। बचे हुए पैसों को वापस लेने के लिए आप कोई अन्य खाता संख्या दे सकते हैं।
अकाउंट क्लोजिंग चार्ज के बारे में जानें
यदि आप खाता खुलने के एक साल के भीतर बैंक खाता बंद करते हैं तो कुछ शुल्क देना होगा। एसबीआई में यदि खाता खुलने के 14 दिनों के भीतर ही बंद करते हैं तो कोई शुल्क नहीं देना होगा। पंद्रहवें दिन से लेकर एक साल के भीतर खाता बंद करते हैं तो 500 रुपये और जीएसटी देना होगा। एक साल बाद इसे बंद करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। खाता बंद करने के बाद आप बैंक से रसीद प्राप्त कर सकते हैं कि खाता बंद कर दिया गया है। आखिरी अकाउंट स्टेटमेंट को संभाल कर रख सकते हैं।
अकाउंट बंद करने पर निकाल सकते हैं 20,000 रुपए कैश
अगर आपके खाते में 20,000 रुपये से ज्यादा भी हैं तो भी आपको बैंक से खाता बंद करते समय कैश के रूप में 20 हजार रुपये ही मिल सकते हैं। इससे ऊपर की राशि आपको अपने दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करनी होगी जो आपने अकाउंट क्लोज़िंग फॉर्म में लिखी है। अगर आप खाता बंद करने जा रहे हैं तो उसमें ज़्यादा पैसा न रखें और रकम को अकाउंट बंद करने से पहले ही दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लें। हालांकि, मिनिमम बैलेंस को बनाए रखें, अन्यथा आपको पेनल्टी चार्ज देना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications