नई दिल्ली। देश के सबसे बैंक एसबीआई ने एक बार फिर से अपनी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। इस बार बैंक ने जमा और कर्ज दोनों की ब्याज दरों को घटाया है। एसबीआई की घोषणा के अनुसार एमसीएलआर ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद ब्याज दरें 7.40 फीसदी से घटकर 7.25 फीसदी पर आ गई हैं। ये ब्याज की नई दरें 10 मई से लागू होंगी। इससे पहले एसबीआई ने अप्रैल में ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की कटौती की थी।
एबसीआई ने जमा की ब्याज दरें भी घटाईं
एसबीआई ने जमा पर औसतन 20 बेसिस प्वाइंट यानी 0.20 फीसदी की ब्याज में कटौती की है। जमा की ब्याज दरों में यह कटौती 3 साल तक की जमा पर की गई है। जमा पर ब्याज दरों पर यह कटौती 12 मई 2020 से लागू होगी।

सुबह 2 और बैंकों ने घटाई कर्ज की ब्याज दरें
इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कटौती की घोषणा की है। आईओबी ने शेयर बाजार को दी नियामकीय जानकारी में कहा है कि बैंक ने 10 मई 2020 से एमसीएलआर को अगली समीक्षा होने तक ब्याज दरों को संशोधित किया है। चेन्नई मुख्यालय वाले इस बैंक ने कहा है कि 1 साल की अवधि के मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड लेंडिंग रेट की ब्याज दर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया गया है। यह घटी दरें 10 मई 2020 से लागू होगी। 1 साल की अवधि की एमसीएलआर दर ही व्यक्तिगत, कार और आवास ऋण जैसे कर्ज के लिए प्रमुख आधार दर होती है। अब यह सभी लोन सस्ते हो जाएंगे।
वहीं पुणे स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी 1 साल की अवधि की एमसीएलआर आधारित ब्याज दर को 0.10 प्रतिशत घटकर 7.90 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि आरबीआई के दिशानिर्देशों के तहत बैंक ने अपनी ब्याज दरों की समीक्षा की। इसके बाद बैंक ने 7 मई 2020 से अपनी एमसीएलआर दर को कम करने का फैसला किया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा है कि 1 दिन से लेकर 6 माह की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर दर 7.40 से लेकर 7.70 प्रतिशत तक होगी।
हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक केनरा बैंक ने अपनी एमसीएलआर दर को अपरिवर्तित रखा है। बैंक की 1 साल की एमसीएलआर दर 7.85 प्रतिशत पर यथावत रखी गई है।
यह भी पढ़ें : डूब गया ये Bank, जानें खाताधारकों को कितना वापस मिलेगा पैसा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
