देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों के लिए जरुरी खबर है। बैंक में अगर खाता है तो आप ये जरूर जान लें। एसबीआई ने अपनी सर्विस से संबंधित सूचना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।
नई दिल्ली, मई 7। देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों के लिए जरुरी खबर है। बैंक में अगर खाता है तो आप ये जरूर जान लें। एसबीआई ने अपनी सर्विस से संबंधित सूचना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। एसबीआई ने ट्वीट कर कहा कि मेंटिनेंस एक्टिविटी के चलते बैंक की कुछ सर्विस बंद रहेंगी। SBI : डेबिट कार्ड खोने पर नहीं होगा कोई फ्रॉड, बस करना होगा ये

तो अगर आपकी कोई भी जरूरी काम हो तो अभी निपटा लीजिए, क्योंकि आज रात को आपको ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में परेशानी आएगी। एसबीआई ने इस अपग्रेडेशन और डिजिटल सेवाओं में दिक्कत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। हालांकि ये अपग्रेडेशन आज रात को होगा। याद दिला दें कि लेकिन पिछले महीने दिन में ही एसबीआई की डिजिटल सेवाएं बैठ गई थीं।
कब से कब तक बंद रहेंगी डिजिटल सेवाएं
एसबीआई एक बार फिर अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का अपग्रेडेशन कर रहा है, जिसके चलते कई डिजिटल सर्विसेज पर इसका असर दिखेगा। इंटरनेट बैंकिंग से लेकर मोबाइल ऐप तक सबकुछ करीब 4 घंटे तक ठप रहेगा। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। जिसमें बैंक ने बताया है 7 मई, 2021 को 10:15 बजे से लेकर 8 मई, 2021 को 1:45 बजे तक हम मेनटेनेंस का काम करेंगे। इस दौरान आईएनबी/योनो/योनो लाइट/ यूपीआई सर्विसेज नहीं चलेंगी। हमें इस असुविधा के लिए खेद है।
ऑनलाइन सेवाएं पहले भी बंद हुईं
इसका मतलब ये कि आज रात 10:15 बजे से लेकर कल देर रात 1:45 बजे तक आप कोई डिजिटल ट्रांजैक्शन वगरैह नहीं कर पाएंगे इसके पहले भी पिछले महीने अप्रैल की शुरुआत में ही मेनटेनेंस की वजह से एसबीआई के डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई सर्विसेज बंद हुए थे। इसके पहले दिसंबर, 2020 में भी योनो ऐप ने काम करना बंद कर दिया था।
एसबीआई के देश भर में 22,000 से ज्यादा शाखाएं हैं। 57,889 से ज्यादा पूरे देश में एटीएम हैं। यानी नेटवर्क के लिहाज से एसबीआई सबसे बड़ा बैंक है। 31 दिसंबर 2020 तक एसबीआई के पास 8.5 करोड़ इंटनरेट बैंकिंग और 1.9 करोड़ मोबाइल बैंकिंग यूजर्स हैं। यूपीआई यूजर्स की संख्या 13.5 करोड़ से भी ज्यादा है। फिलहाल योनो पर 3.5 करोड़ यूजर्स हैं।
शनिवार को नहीं मिलेगी बैंक की ये सुविधा
दूसरी ओर देश के बड़े बैंक प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। ग्राहकों को भेजे ई-मेल में एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि 8 मई, 2021 को नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि एटीएम का इस्तेमाल करते हुए कैश की निकासी कर सकेंगे। बैंक ने खाताधारकों को पहले से इस बारे में जानकारी दे दी है, ताकि लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही नेट बैंकिंग से जुड़े कामों को निपटा सकें और उनका काम बैंक के नेट बैंकिंग सर्विस प्रभावित होने की वजह से न रूके।
एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को भेजे ई-मेल में कहा है कि शेड्यूल मेंटेनेंस की वजह नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर सेवाएं 8 मई, 2021 को 2:00 AM से 5:00 AM तक उपलब्ध नहीं होंगी।
इससे पहले, 3 और 4 फरवरी, 2021 को शेड्यूल मेंटेनेंस के चलते उसकी नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप सेवाएं 2:00 AM से 3:00 AM और 12:30 AM से 5:00 AM तक बंद थी। एचडीएफसी बैंक जल्द ही पुराने क्रेडिट कार्ड में बदलाव करने वाला है. बैंक के मुताबिक वह पुराने क्रेडिट कार्ड व्यवस्था को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में बदलने की तैयारी मे है। इसके लिए कार्ड प्लेटफॉर्म को एक विश्वसनीय फिनटेक कंपनी में ट्रांसफर करने पर विचार किया जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications