अगर आपका खाता एसबीआई में है तो ये खबर जरूर पढ़ें। त्योहारी सीजन से पहले एसबीआई कार्ड के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता एसबीआई में है तो ये खबर जरूर पढ़ें। त्योहारी सीजन से पहले एसबीआई कार्ड के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है तो अगर आप खरीदारी करने के लिए एसबीआई का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए इस फेस्टिव सीजन जमकर खरीदारी कर सकते हैं। SBI ग्राहकों को डेबिट कार्ड पर मिल रही EMI सुविधा, जमकर करें खरीदारी ये भी पढ़ें

15 नवंबर तक चलेगा फेस्टिव ऑफर
एक तरफ त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी कंपनियां अपने कस्टमर्स के लिए कई बड़े ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी लिस्ट में अब एसबीआई भी शामिल हो गया है। एसबीआई कार्ड ग्राहकों को कई ब्रांडों पर डिस्काउंट के साथ-साथ कैशबैक की भी पेशकश की जाएगी। बता दें कि देश के 2000 से अधिक शहरों में 1000 से अधिक ऑफर के साथ, एसबीआई कार्ड ग्राहकों को अपने त्योहारी सीजन की खरीदारी पर कई तरह के ऑफर देने जा रहा है। एक अक्टूबर से शुरू हुआ यह फेस्टिव ऑफर 15 नवंबर 2020 तक चलेगा।
ग्राहकों के लिए 1000 से अधिक ऑफर तैयार
बता दें कि बीते कल यानि मंगलवार को इस बात की जानकारी मिली की एसबीआई कार्ड से इस फेस्टिव ऑफर में बदलते खरीदारी के रुझान को देखते हुए त्योहारी सीजन के नई पेशकश शुरू की है। ग्राहकों को ब्रांडों की खरीदारी पर कैशबैक के साथ डिस्काउंट भी दी जाएगी। वहीं एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ ने कहा कि इस साल हम राष्ट्रीय और स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर 1,000 से अधिक ऑफर लेकर आए हैं, यह स्टोर में और ऑनलाइन हर तरह से मिलेगा।
ईएमआई से लेकर नो कॉस्ट ईएमआई तक का विकल्प
इसके अलावा, उत्सव की खरीदारी को और अधिक किफायती बनाने के लिए एसबीआई कार्ड ग्राहक 1.3 लाख से अधिक दुकानों पर ईएमआई खरीद सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी अतिरिक्त लागत के ईएमआई इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन में लोकप्रिय ब्रांडों के साथ उपलब्ध है। राष्ट्रीय ऑफर के अलावा एसबीआई कार्ड ने छोटे शहरों में ग्राहकों के लिए हाइपरलोकल ऑफर लेकर आई है।
कहां-कहां मिलेंगे एसबीआई कार्ड पर ऑफर
एसबीआई कार्ड के ये ऑफर तमाम कैटेगरी के लिए हैं, जिनमें फैशन और लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, ज्वैलरी, डिपार्टमेंटल स्टोर और ट्रैवल और ऑनलाइन मार्केटप्लेस शामिल हैं। ये ऑफर अमेजॉन, ब्रांड फैक्ट्री, क्रोमा, कैरेटलेन, फैबइंडिया, फर्स्टक्राई, ग्रॉफर्स, होमसेंटर, लॉयड्स, मोर हाइपरमार्केट, मोर सुपरमार्केट, पेंटालूंस, सैमसंग मोबाइल और टाटा क्लिक आदि पर पूरे देश में उपलब्ध हैं।
कई ब्रांडों पर डिस्काउंट के साथ मिलेगा कैशबैक
एसबीआई कार्ड ने दुर्गा पूजा और नवरात्रि त्योहारों के दौरान क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ भागीदारी की है, इससे ग्राहकों को 1,100 से अधिक स्टोरों पर कैशबैक ऑफर और 17 शहरों में 120 से अधिक डिस्काउंट ऑफर के माध्यम से बड़ी बचत करने में मदद मिलेगी। इसके तहत, 46 शहरों में 10 से 55 फीसद तक की छूट के साथ 700 से अधिक हाइपरलोकल ऑफर दिए गए हैं। ऑफर की विस्तृत श्रृंखला में 300 से अधिक राष्ट्रीय और 700 से अधिक क्षेत्रीय और हाइपरलोकल ऑफर शामिल हैं।
जानिए किन ब्रांड्स पर कितना डिस्काउंट
- अमेजन 10 फीसदी डिस्काउंट
- फ्लिपकार्ट 10 फीसदी डिस्काउंट
- ब्रांड फैक्ट्री 5 फीसदी डिस्काउंट
- कैरेटलेन 5 फीसदी डिस्काउंट
- क्रोमा 5 फीसदी कैशबैक
- फैबइंडिया 10 फीसदी डिस्काउंट
- फर्स्टक्राई 5 फीसदी डिस्काउंट
- ग्रोफर्स 5 फीसदी डिस्काउंट
- होमसेंटर 5 फीसदी कैशबैक
- लॉयड्स 10 फीसदी तक कैशबैक
- मोर हायपरमार्केट 150 रुपये कैशबैक
- मोर सुपरमार्केट 5 फीसदी कैशबैक
- पैंटालून्स 7.5 फीसदी कैशबैक
- सैमसंग मोबाइल 10 फीसदी कैशबैक
- टाटा क्लिक 10 फीसदी डिस्काउंट
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications