स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए इस फेस्टिव सीजन कई ऑफर्स लेकर आया है।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए इस फेस्टिव सीजन कई ऑफर्स लेकर आया है। इस त्योहारी मौसम में आपको अपनी खरीदारी के लिए बैंक बैलेंस चेक करने की जरूरत नहीं है।

एसबीआई अपने खाताधारकों को जारी किए गए डेबिट कार्ड अब ईएमआई सुविधा के साथ दिए जा रहे हैं। इसका फायदा उन ग्राहकों को होगा जो होम अप्लायंसेज या ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं। ग्राहक अपनी खरीदारी को तुरंत किस्तों में बदल सकते हैं।
ग्राहकों को मिलेगा प्री अप्रूव्ड ईएमआई सुविधा का लाभ
एसबीआई के अनुसार डेबिट कार्ड्स अब ईएमआई सुविधा के साथ दिए जा रहे हैं। इसके तहत ग्राहक पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) से या ऑनलाइन शॉपिंग कर सकेंगे। ग्राहक अपनी खरीदारी को आसान किस्तों में बदल सकते हैं। एसबीआई अपने खाताधारकों को डेबिट कार्ड पर प्री अप्रूव्ड ईएमआई सुविधा दे रहा है। आपको ये सुविधा मिल रही है या नहीं, इसकी जानकारी बैंक से ली जा सकती है। क्योंकि अगर आप खाता सही से मेंटेन नहीं कर रहे हैं तो हो सकता है आपको इस सुविधा न मिले। इसलिए ऐसा भी हो सकता है कि कुछ डेबिट कार्ड्स में ये सुविधा उपलब्ध न हो।
किस्त नहीं चुकाने पर देना पड़ सकता है जुर्माना
जानकारों के मुताबिक, एसबीआई ने अपने चुंनिदा ग्राहकों के लिए प्री अप्रूव्ड ईएमआई की सुविधा ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी दी है। ग्राहक फ्लिपकार्ट और अमेजन में ये सुविधा ले सकते हैं। वहीं बता दें कि यह सुविधा लेने के लिए आपके एसबीआई खाते में हर महीने की किश्त के लिए हमेशा पैसा होना चाहिए। ऑनलाइन और पीओएस के तहत ईएमआई सुविधा एक क्वाटर में 3 बार ली जा सकेगी। अगर ईएमआई की राशि खाते में पैसे न होने पर समय से नहीं चुकाई जाती है तो जुर्माना लगाया जाएगा।
जानिए कितने रु का लेना होगा सामान
ईएमआई की सुविधा के लिए आपको 8000 रुपए से ज्यादा का सामान लेना होगा। जितना अमाउंट लोन लिया गया है उसे 6,9,12 या 18 समान मासिक किस्तों (ईएमआई) में चुकाया जा सकेगा। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन की पॉपुलर द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2020 2020) 17 अक्टूबर 2020 से शुरू हो रही है। वहीं फ्लिपकार्ट ने अपने द बिग बिलियन डेज सेल की तारीखों की अनाउंसमेंट कर दी है। फ्लिपकार्ट की यह फ्लैगशिप 'बिग बिलियन डेज' सेल 16 से 21 अक्टूबर के बीच चलेगी।
एसबीआई फेस्टिव सीजन में दे रहा खास ऑफर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने होम लोन, कार, गोल्ड और पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस 100 फीसदी माफ करने का ऐलान किया है। यानी अगर आप घर खरीद रहे हैं तो आपको कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को बैंक के ऐप योनो (योनो) से अप्लाई करना होगा। एसबीआई ने कहा कि उन ग्राहकों को 10 बीपीएस यानी 0.10 फीसदी की ब्याज में स्पेशल छूट मिलेगी, जिनका स्कोर अच्छा होगा। हालांकि, यह लोन की राशि पर भी निर्भर करेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
