नयी दिल्ली। अगर आपका खाता एसबीआई में है और आप एसबीआई का पुराना एटीएम इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह 1 जनवरी से बंद हो सकता है। अगर आपने अभी तक एसबीआई के अपने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम-डेबिट कार्ड को नये चिप वाले एटीएम कार्ड से नहीं बदला है तो जल्दी करें वरना आपका एटीएम 1 जनवरी 2020 से बंद हो जायेगा। एबीआई ने अपने ग्राहकों से 31 दिसंबर 2019 से पहले मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम-डेबिट कार्ड को अपडेट करने के लिए कहा है, जिसके बदले आपको ईएमवी चिप वाला नया एटीएम मिलेगा। एसबीआई ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है कि अपने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड को अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप और पिन आधारित एसबीआई डेबिट कार्ड से बदलने के लिए 31 दिसंबर 2019 तक अपनी शाखा में आवेदन करें। चिप वाले एटीएम में आपको गारंटीड प्रामाणिकता, ऑनलाइन भुगतान के लिए अधिक सुरक्षा और धोखाधड़ी से सुरक्षा मिलेगी। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के सभी मैग्नेटिक स्ट्रिप कार्ड को ईएमवी चिप और पिन आधारित कार्ड से बदल दिया है।

मुफ्त है एसबीआई का नया एटीएम
एसबीआई ने एक दूसरे ट्वीट में नये चिप वाले एटीएम के बिल्कुल मुफ्त होने की जानकारी दी है, जो आपको अपनी होम ब्रांच से मिल सकता है। आप शाखा में नये कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और यदि आपसे इसके लिए शुल्क लिया जाता है तो आप प्रूफ के साथ शाखा में रिफंड के लिए अपलाई कर सकते हैं। आप नये कार्ड के लिए इंटरनेट बैंकिंग के जरिये ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। मगर उससे पहले य सुनिश्चित कर लें कि आपका वर्तमान पता आपके खाते में अपडेट है, क्योंकि कार्ड उसी पते पर भेजा जायेगा। साथ ही नये एटीएम के लिए आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
एसबीआई के नये चिप वाले एटीएम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर लॉगइन करें। इसके बाद ई-सर्विसेज में एटीएम कार्ड सर्विसेज चुनें। अब रिक्वेस्ट एटीएम/डेबिट कार्ड पर क्लिक करें। इसके बाद ओटीपी पर क्लिक करके अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर खाते का प्रकार चुन कर डिटेल्स भरें। इसमें कार्ड पर नाम और कार्ड का प्रकार शामिल है। फिर टर्म्स ऐंड कंडीशंस पर क्लिक करें और सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें लिखा होगा कि 'आपको अपने रजिस्टर्ड पते पर 7-8 वर्किंग डेज में डेबिट कार्ड प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें - पर्सनल लोन : लेने के पहले इन 10 बातों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications