नई दिल्ली। सैमसंग ने सस्ते टीवी मॉडल लांच कर इस बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने 12,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ टीवी की अपनी नई आकर्षक सीरीज लॉन्च की है। टीवी की इस नई फनबिलिवेबल सीरीज में 32 इंच और 43 इंच के वेरिएंट उतारे गए हैं। इस टीवी में 'पर्सनल कंप्यूटर मोड' की सुविधा है, जो उपयोगकर्ताओं को उनके स्मार्ट टीवी को एक पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) में बदलने की सुविधा देता है।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस, सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पुलन ने एक बयान में कहा, "फनबिलिवेबल सीरीज हमारे उपभोक्ताओं की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करती है। यह विशेष रूप से उनकी अपेक्षाकाओं को पूरा करेगी, जो ऐसे रोमांचक नवाचारों (इनोवेशन) की तलाश कर रहे हैं, जो उनके जीवन को बेहतर बना सकते हैं। इस नई लाइन-अप के साथ, हमें विश्वास है कि हम टीवी के बाजार के अपने नेतृत्व को और मजबूत करेंगे।"
नई टीवी सीरीज सभी सैमसंग स्मार्ट प्लाजा, अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिसमें सैमसंग का आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप भी शामिल है।
खास बात यह है कि इस टीवी में 'पर्सनल कंप्यूटर मोड' की सुविधा है, जो उपयोगकर्ताओं को उनके स्मार्ट टीवी को एक पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) में बदलने की सुविधा देता है। इसका उपयोग महज ब्राउजिंग न करते हुए इससे कहीं बेहतर अनुभव के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही इस टीवी का उपयोग करने वाले बच्चे या बड़े अपने स्कूल या दफ्तर से संबंधित काम भी कर सकते हैं। इसमें अपने दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) बनाने के साथ ही प्रेजेंटेशन भी बनाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Jio Fiber : फ्री में लें सेट टॉप बाक्स, बाद में ऐसे देखें टीवी
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
