नई दिल्ली। रिलांयस जियो की एक और सेवा जियो फाइबर ने अपने ग्राहकों को फ्री में सेट टॉप बाक्स देना शुरू कर दिया है। वहीं कपंनी ने अपनी ग्राहकों को प्रिव्यू ऑफर से पेड प्लान में लाना भी शुरू कर दिया है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनको जियो फाइबर एक फ्री सेट टॉप बॉक्स दे रहा है। वहीं अगर कोई नया जियो फाइबर कनेक्शन लेता है तो उसे भी फ्री में एक सेट टॉप बॉक्स दिया जा रहा है।
सेट टॉप बाक्स इंस्टाल करने के आता है टेक्निशियन
लोगों को सेट टॉप बॉक्स इंस्टाल करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए रिलायंस जियो एक टेक्निशियन को भेजता है। यह टेक्निशियन सेट टॉप बॉक्स का वाउचर क्लेम करने के लिए आपसे माई जियो ऐप पर एक प्रक्रिया पूरी करने को कहता है। इस काम में औसतन 10 मिनट लग जाता है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है आपका सेटअप चालू हो जाता है और आप अपना टीवी इस सेट टॉप बॉक्स से कनेक्ट कर सकते हैं। लेकिन पहली बार इसका इस्तेमाल करने के लिए कुछ अपडेट इंस्टॉल करने पड़ते हैं। इसके बाद इसे रिबूट करना होता है। इसके अलावा रिमोट कंट्रोल को भी फ्रेश सॉफ्टवेयर से अपडेट करना होता है।
क्या होता है जियो का सेट टॉप बॉक्स
जियो फाइबर ने अपनी लांचिंग के दौरान कहा था कि ब्रॉडबैंड सर्विस के ग्राहकों को सेट टॉप बॉक्स फ्री में दिया जाएगा। यह फ्री जियो फाइबर सेट टॉप बॉक्स ऐंड्रॉइड बेस्ड है और इसमें स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर है। इससे ग्राहक एचडीएमआई कनेक्शन का इस्तेमाल कर अपना टीवी जोड सकते हैं। यह सेट टॉप बॉक्स ब्लूटूथ आधारित और रिमोट कंट्रोल से चलता है। वहीं जियो फाइबर के सेट टॉप बॉक्स में इस वक्त कुछ ऐप्स और सर्विस कॉन्टेंट को स्ट्रीम किया जा सकता है। लेकिन यह आम डीटीएच सेट टॉप बॉक्स जैसा नहीं है। इसका इस्तेमाल केवल इंटरनेट से कॉन्टेंट स्ट्रीम करने के लिए हो सकता है। जियो फाइबर के सभी सेट टॉप बॉक्स ऐंड्रॉयड 7.0 आधारित है।
फ्री में कैसे लें सेट टॉप बॉक्स
जियो फाइबर अपने सभी ग्राहकों को फ्री में सेट टॉप बॉक्स दे रही है। यह सेट टॉप बाक्स नए और पुराने सभी ग्राहकों को दिया जा रहा है। लेकिन अगर आप नए ग्राहक हैं, तो आपको रेग्युलर इंस्टॉलेशन प्रॉसेस के तहत सेट टॉप बॉक्स मिल जाएगा। लेकिन अगर मौजूदा जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर के आप ग्राहक हैं तो फ्री सेट-टॉप बॉक्स के लिए आपको नीचे बताए स्टेप उठाने होंगे।
- आप माई जियो ऐप से पसंद के पेड प्लान को चुनें। इसमें आप 1 महीने, 3 महीने और 1 साल का प्लान चुन सकते हैं।
- पेमेंट करने के बाद माईजियो ऐप स्क्रीन पर एक बैनर नजर आएगा। इसमें अपना सेट टॉप बॉक्स इंस्टॉल करने के लिए अपॉइंटमेंट भरना होगा।
- अगर आप इसकी जगह चाहें तो रिलायंस जियो की रिटेल स्टोर में जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सेट ऑप बॉक्स पर कौन-कौन से ऐप मिल रहे
रिलायंस जियो के सेट टॉप बॉक्स में इस वक्त हॉटस्टार, यूट्यूब, वूट, जियोसावन, जियोटीवी प्लस, सोनी लिव और जियो सिनेमा की सुविधा मिल रही है। इसमें जियोस्टोर नाम से एक कस्टम ऐप स्टोर है, जहां से सेट टॉप बॉक्स पर नए ऐप डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसमें आप पसंदीदा गेम भी डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या इस सेट टॉप बॉक्स पर लाइव टीवी चैनल चलेंगे
जियो फाइबर का सेट टॉप बॉक्स डीटीएच जैसा सेट टॉप बॉक्स नहीं है। इसलिए इसके माध्मय में लाइव टीवी चैनल नहीं देख पाएंगे। लेकिन इस सेट टॉप बॉक्स में इंस्टॉल जियोटीवी प्लस ऐप से कई लाइव टीवी चैनल देखे जा सकते हैं। इसके अलावा फिलहाल इस सेट टॉप बॉक्स का अधिकतम रेजॉलूशन सपोर्ट फुल एचडी ही है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications