आज बॉलीवुड स्टार भाईजान सलमान खान का बर्थडे है, और आज सलमान 54 साल के हो गए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी नई फिल्म‘दबंग 3’सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है।
नई दिल्ली: आज बॉलीवुड स्टार भाईजान सलमान खान का बर्थडे है, और आज सलमान 54 साल के हो गए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी नई फिल्म'दबंग 3'सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। बता दें कि 'दबंग 3' ने सात दिनों में ही 126 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा वह बिग बॉस सीजन 13 को भी होस्ट कर रहे हैं। कुल कमाई के मामले में सलमान खान को फोर्ब्स इंडिया ने 2019 की टॉप 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर रखा है। उनसे आगे पहले नंबर पर विराट कोहली और दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं। 1 जनवरी 2020 से ये 10 चीजें बदल रही हैं, जान लें आप भी फायदे में रहेंगे ये भी पढ़ें

सलमान की लगातार 14 फिल्में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, 2019 में सलमान खान की कुल कमाई 229.25 करोड़ रुपये रही। इस आधार पर उनकी प्रतिदिन की कमाई 62 लाख रुपये के आसपास होती है। मालूम हो कि सलमान की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, टीवी और विज्ञापन हैं। सलमान की लगातार 14 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। वहीं उन्हें फोर्ब्स इंडिया की इस लिस्ट में 2017 से जगह मिलती आ रही है। 2017 और 2018 में वह क्रमश: 232.83 करोड़ और 253.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ नंबर वन पोजिशन पर थे।
सलमान खान चलाते है बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन
आप जानते होंगे कि सलमान खान बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन भी चलाते हैं। यह फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल समेत कई सेक्टर्स में सेवा देती है। 2007 में शुरू हुई बीइंग ह्यूमन का मकसद असहाय और वंचित बच्चों की मदद करना है। बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन का एक बीइंग ह्यूमन अपैरल ब्रांड भी है। इस ब्रांड का लाइसेंस मंधाना रिटेल वेंचर्स के पास है और इसके देश और विदेश के विभिन्न शहरों में कई आउटलेट हैं। इसके अलावा सलमान खान यात्रा डॉट कॉम से भी जुड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें सलमान की लगभग 5 फीसदी की हिस्सेदारी है।
बिग बॉस 13 से लगभग 80 करोड़ रुपये का इजाफा
फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, सलमान खान के होम प्रॉडक्शन वाली भारत मूवी उनकी छठीं ऐसी फिल्म रही, जिसने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 325 करोड़ रुपये की कमाई की। बिग बॉस 13 से सलमान की कमाई में लगभग 80 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सलमान कई ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं। इनमें भारतपे, इमामी, कुकिंग ऑयल के विज्ञापन आदि शामिल हैं।
टॉप 3 फिल्में इनसे सबसे ज्यादा हुई कमाई
सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में सबसे पहला नाम 'टाइगर जिंदा है' का है। कैटरीना और सलमान खान की जोड़ी वाली इस फिल्म ने भारत में 438 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे नंबर पर हर्षाली मल्होत्रा और करीना कपूर के साथ आई बजरंगी भाईजान है। इसकी भारत में कमाई 433 करोड़ रुपये रही। तीसरे नंबर पर अनुष्का शर्मा और सलमान की जोड़ी वाली सुल्तान है, जिसकी कमाई 421 करोड़ रुपये रही।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
