फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल का आगाज हो गया है। आज से फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल सेल शुरू हो रहा है।
नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल का आगाज हो गया है। आज से फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल सेल शुरू हो रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही सेल 19 जनवरी से शुरू हो कर 22 जनवरी तक चलेगी। लेकिन इन सब के बीच आपको बता दें कि अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं तो आप आज से ही इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। हर बड़ी सेल की तरह यह सेल भी अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन पहले यानी आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। वहीं अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर हैं तो आपके लिए ये सेल एक दिन पहले ही ओपन हो जाएगी। यानि आप 18 जनवरी से ही इस सेल के जरिए खरीदारी कर पाएंगे। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बंपर सेल की शुरुआत हो रही है जिसमें स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। अमेजन भारत में 10 लाख लोगों को देगा रोजगार ये भी पढ़ें
फ्लिपकार्ट के सेल में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट
अगर आपको मोबाइल खरीदना तो मोबाइलों पर भी अच्छी सेल चल रही है और कई अच्छे ब्रैंड्स के फोन कम पैसों में दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट के रिपब्लिक डे सेल में शियोमी, मोटरोला, रियलमी, आईफोन, लेनोलो समेत कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है। चार दिन तक चलने वाली इस सेल में ‘Blockbuster Deal', ‘Rush Hour' और ‘Price Cash' जैसी कैटेगरी रखी गई है, जिसमें ग्राहक ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है। फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए माइक्रोसाइट बनाई है, जिससे पता चला है कि सेल में Redmi 8A को 6,499 रुपये के बजाए सिर्फ 5,999 रुपये में घर लाया जा सकता है। वहीं मोटोरोला One Action को 10,999 रुपये में नहीं बल्कि 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
इन बैंकों से खरीदारी पर मिल रहा 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट
इलेक्ट्रॉनिक और एसेसीरीज पर 80% तक का डिस्काउंट का फायदा पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में लैपटॉप को 31, 990 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है। इसके साथ ही यहां हेडफोन पर 70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में टीवी और Appliances पर 75% तक की छूट दी जा रही है। आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
स्मार्टफोन्स पर 16,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर
अमेजन इंडिया की ग्रेट इंडियन सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन्स की खरीद पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इनमें स्मार्टफोन्स पर 16,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।इसके अलावा यूजर्स 69रु की शुरुआती कीमत में मोबाइल एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। 833रु प्रति महीने की EMI पर यूजर्स स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं। टॉप स्मार्टफोन्स की बात करें तो इसमें OnePlus, Vivo, Realme, Xiaomi, OPPO, Huawei, Samsung और Honor के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। लैपटॉप की खरीद पर 35,000रु तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। टीवी और होम अप्लायंसेज पर भी 60 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 10 % इंस्टेंट डिस्काउंट
अमेजन पर स्मार्टफ़ोन, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एवं सौंदर्य, घर एवं और रसोई, लार्ज अप्लाइंसेस, टीवी, दैनिक उपयोग की वस्तुओं आदि पर सेलर्स द्वारा दी जा रही शानदार डील्स के साथ, ग्राहक अमेजन.इन पर सैकड़ों कैटेगरी में 20 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकते हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई के जरिए पेमेंट करने से 10 पर्सेंट इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा सेल के दौरान यूजर्स नो कॉस्ट ईएमआई भी करवा सकते हैं। यह ऑफर बजाज Finserv ईएमआई कार्ड, अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड और चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ऑफर किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
