Global Petrol-Diesel Price: चीन इस समय दुनिया का सबसे बड़ा तेल का खरीदार बन चुका है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल चीन ने 10.7 करोड़ टन की रिकॉर्ड क्रूड ऑयल की खरीददारी की। यह तेल चीन के द्वारा रूस से खरीदा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आंकड़ा साल 2022 के मुकाबले एक चौथाई ज्यादा था। चीन के सबसे बड़े ऑयल सप्लायर के मामले में रूस ने अब सऊदी अरब को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही चीन दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल इंपोर्टर बन चुका है। अगर बात की जाए सऊदी अरब की तो उसने चीन को पिछले साल 8.6 करोड़ टन का क्रूड बेचा।
मिल रही जानकारी के मुताबिक साल 2018 में भी चीन का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल सप्लायर रूस रहा था। पिछले साल भारत में रूस से रोजाना 17.9 लाख बैरल क्रूड खरीदा गया, वहीं चीन ने रोजाना 21.5 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा था। पिछले साल चीन ने रूस से 60 अरब डॉलर से ज्यादा कच्चा तेल खरीदा और इसकी एवरेज प्राइस करीब 77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रही।

आखिर रूस से महंगा तेल क्यों खरीद रहा है चीन
वेस्टर्न कंट्रीज ने रूस से तेल पर 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल का प्राइस कैप लगा रखा है। चीन इससे महंगी कीमत पर रोज से तेल खरीद रहा है और वह कीमत कहीं और भी ऊंची है। चीन रूस से महंगी दरों पर तेल खरीद कर भी चीन को फायदा है और वह इसलिए क्योंकि चीन को वहां से तेल ले आना काफी सस्ता पड़ रहा है, क्योंकि रूस से चीन तक का शिपिंग एरिया काफी छोटा है, जिससे शिपिंग कॉस्ट में काफी बचत हो जाती है। वहीं सऊदी अरब से तेल मनाने के लिए चीन को रूस की तुलना में महंगा पड़ता है, इसी कारण चीन ने रूस से तेल सप्लाई को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
चीन दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल इंपोर्टर बन चुका है। अगर पिछले साल के आंकड़ों को देखा जाए तो चीन को तेल सप्लाई करने की लिस्ट में इराक तीसरे नंबर पर और मलेशिया चौथे नंबर पर बरकरार था। आपकी जानकारी के लिए बता दे की चीन ने ईरान साउथ ईस्ट एशिया देश के रूप में ईरान से आने वाले क्रूड ऑयल को शामिल किया था।
चीन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल रूस ने चीन को 96 लाख टन फ्यूल ऑयल बचा था वही मलेशिया 63.9 लाख टन के तेल एक्सपोर्ट के साथ दूसरे नंबर पर रहा। चीन को दुनिया के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक माना जाता है, लेकिन फिर भी उसका ज्यादातर क्रूड ऑयल इंपोर्ट किया जाता है।
यूक्रेन और रूस में छिड़े हुए युद्ध के बाद पश्चिमी देशों ने रूस से तेल सप्लाई को काफी हद तक काम कर दिया और इसका असर रूस की इकोनॉमी पर भी पड़ रहा था। हालांकि चीन और भारत ने इस दौरान रूस से अपनी तेल की सप्लाई को बरकरार रखा। वहीं चीन ने तो पश्चिमी देशों से ज्यादा कीमत पर रूस से कच्चा तेल खरीदा है। हालांकि चीन को यह महंगा तेल भी कम शिपिंग चार्ज की वजह से अन्य देशों के मुकाबले सस्ता पड़ रहा था।
यह भी पढ़ें: Medi Assist IPO: 11 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ ये आईपीओ, जानें प्राइस
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications