Medi Assist IPO Listing Today: आज मंगलवार यानी 23 जनवरी 2024 को मेडी एसिस्ट आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। आपको बता दें कि यह कंपनी सब्सिडियरी के जरिए इंश्योरेंस कंपनियों को थर्ड पार्टी सर्विस देने का काम करती है। आज इस कंपनी के आईपीओ को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया। गौरतलब है कि इसे बेहतर लिस्टिंग मिली है और इसे 11 प्रतिशत के प्रीमियर पर लिस्ट किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कंपनी मेडी एसिस्ट हेल्थ केयर सर्विसेज ने पब्लिक ऑफरिंग इश्यू के जरिए करीब 1200 करोड़ रुपए तक जुटाने का प्लान बनाया है।
इस नए शेयर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया है। इसे 11 प्रतिशत के प्रीमियर के साथ 418 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं अगर बात की जाए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तो इसके शेयर कोएनएससी पर 460 रुपए के भाव पर लिस्ट किया गया है। यह इनिशियल पब्लिक आफरिंग का इशू 418 रुपए की प्राइस का था। इसके आईपीओ को यूजर्स के द्वारा भी जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला है। अगर बात की जाए आखरी दिन की तो इस आईपीओ को 16.25 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया गया था। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1171.58 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया था।

इस कंपनी के शेयर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट पर 8 परसेंट के प्रीमियर पर कारोबार कर रहे थे। ग्रे मार्केट में अलॉटमेंट से पहले शेयर ट्रेडिंग शुरू हो जाती है।
एक्सपर्ट की राय के मुताबिक जिन लोगों ने इस आईपीओ में इन्वेस्टमेंट किया है, वह 418 रुपए पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं। अगर बात की जाए इस कंपनी के आईपीओ के प्राइस बैंड 397 से लेकर 418 रुपए प्रति शेयर तक रहा है। यह कंपनी अपने विस्तार के लिए इस का इस्तेमाल कर सकती है। इस कंपनी का इशू साइज 1.96 करोड़ था जबकि कुल 31.87 करोड़ शेरों की बिडिंग हुई है।
इसे 15 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था और इसके सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 17 जनवरी तक थी। यह 418 रुपए की इश्यू प्राइस के साथ आ रहा था। इसका लॉट साइज 35 शेर का था, तो आप इसे एक साथ 35 शेयर या फिर इसके मल्टीप्लेक्स में सब्सक्राइब कर सकते थे। तीन दिनों के अंदर इस कंपनी के आईपीओ को करीब 16 गुना तक का सब्सक्रिप्शन मिला।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मेडी एसिस्ट हेल्थ केयर सर्विसेज की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। यह कंपनी सब्सिडियरी के जरिए इंश्योरेंस कंपनियों को थर्ड पार्टी सर्विसेज देने के लिए जानी जाती है। यह कंपनी पूरे देश में हेल्थ केयर प्रोवाइडर नेटवर्क के जरिए काम करती है।
जानकारी के अनुसार साल 2023 के 30 सितंबर तक इस कंपनी का नेटवर्क 18754 अस्पतालों तक फैल चुका था। वैश्विक स्तर पर यह कंपनी 141 देश में भी कामकाज कर रही है। इस कंपनी का डिटेल हेल्थ इंश्योरेंस में 14.8 प्रतिशत और ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस में 41.71 प्रतिशत का मार्केट शेयर है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले फाइनेंशियल ईयर खत्म होने तक कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा था और 75.31 करोड रुपए पहुंच गया था। वही कंपनी की रेवेन्यू में 28.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications