नयी दिल्ली। देश में बहुत कम जगह और लोग ऐसे बचे हैं जो एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे क्षेत्रों के लिए भी सरकार, आरबीआई और बैंक कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द बैंकिंग और एटीएम सेवाएं पहुँचाईं जायें। इसी बीच एटीएम से जुड़ी एक बहुत बड़ी और जरूरी खबर सामने आयी है। दरअसल एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बहुत जल्दी बदलाव होने जा रहा है। नये नियमों को आपके लिए जानना जरूरी है। एटीएम से पैसे निकालने के नये नियम आरबीआई की तरफ से जारी किये गये हैं। रिजर्व बैंक का कहना है कि नये नियम कुछ खास वजहों से बनाये गये हैं, जिनमें एटीएम और क्रेडिट कार्ड से होने वाली लेन-देन को आसान और सुरक्षित बनाया जाना शामिल है। नये नियम 16 मार्च 2020 से लागू होने जा रहे हैं। जानते हैं इन नियमों के बारे में।
सिर्फ घरेलू कार्ड से होगी ट्रांजेक्शन
बैंकों से कहा गया है कि वे देश में एटीएम और पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) टर्मिनलों पर केवल घरेलू कार्ड से लेनदेन की अनुमति दें। अंतरराष्ट्रीय लेनदेन, ऑनलाइन लेनदेन और संपर्क रहित लेनदेन के लिए ग्राहकों को अपने कार्ड पर अलग से सर्विसेज चालू करनी होंगी। इसका मतलब है कि ग्राहकों को विशेष रूप से इन सेवाओं को अपने कार्ड पर चालू करवाने के लिए चुनना होगा। हालांकि ध्यान रखें कि यह नये नियम प्रीपेड गिफ्ट कार्ड और मैट्रो कार्ड जैसे परिवहन सिस्टम में इस्तेमाल किए जाने वाले कार्ड्स के लिए नहीं हैं।
कार्ड हो सकते हैं डिसेबल
मौजूदा कार्ड्स के लिए अपनी जोखिम धारणा के आधार पर जारीकर्ता फैसला ले सकते हैं कि उन्हें इस्तेमाल न हो रहे कार्ड को डिसेबल यानी बंद करना है या नहीं। हालांकि मौजूदा कार्ड जिनका उपयोग कभी भी ऑनलाइन / अंतर्राष्ट्रीय / संपर्क रहित लेनदेन के लिए नहीं किया गया है, उन्हें अनिवार्य रूप से डिसेबल करना होगा। उपयोगकर्ताओं के पास भी उपलब्ध माध्यमों से सभी लेनदेन को चालू / बंद करने या बदलने के लिए 24x7 की फैसिलिटी होगी। इन माध्यमों में मोबाइल एप्लिकेशन / इंटरनेट बैंकिंग / एटीएम / इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) शामिल है।
चालू और बंद करने की सुविधा
कार्ड जारीकर्ता सभी कार्डधारकों को उनके कार्ड चालू और बंद करने की सुविधा भी देंगे। साथ ही लेन-देन सीमा संशोधित करने की भी सुविधा मिलेगी, मगर यह बदलाव आप कार्ड पर मिलने वाली तय सीमा के अंदर ही कर सकेंगे। इससे लोगों को जरूरत से ज्यादा खर्च करने की आदत से बचने का फायदा मिलेगा। यह सुविधा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, पीओएस / एटीएम / ऑनलाइन लेनदेन / संपर्क रहित लेनदेन पर लागू होगी। तो अगर आप एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो इन नियमों का फायदा जरूर उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - एटीएम : फ्रॉड रोकने के लिए आरबीआई की बड़ी तैयारी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications