Royal Enfield Classic 350 : रॉयल एनफील्ड की बुलेट बाइक (Bullet Bike) का अपना अलग ही क्रेज है। इस बाइक का हर कोई दीवाना है। शायद ही कोई ऐसा बाइक राइडर हो जो इसे न खरीदना पसंद करे। पर इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। ऊंची कीमत के चलते अकसर लोग इस बाइक को नहीं खरीद पाते। मगर हम आपको एक ऐसे ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप इस बाइक को बहुत कम दामों पर खरीद सकते हैं।
TVS : बाइकों-स्कूटरों की पूरी प्राइस लिस्ट, चेक करें सभी का रेट
कहां बिक रही सस्ती बुलेट बाइक
हम आपको एक ऐसे ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जहां से आप इसके दमदार मॉडल को मात्र 30 हजार रु में खरीद सकते हैं। नया मॉडल तो आपको बहुत महंगा पड़ेगा। पर यदि आप सेकंड हैंड बाइक से काम चला सकते हैं, तो यह खबर आपके काम आएगी। एक साल पुरानी रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 350 डार्क बाइक को बेचने के लिए रखा गया है। इस सेकंड हैंड मॉडल को एक ऑनलाइन पोर्टल पर लिस्ट किया गया है।
कहां कहां बिकती हैं सेकंड हैंड बाइक
कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जहां से सेकंड हैंड बाइक को कम दामों में खरीदा जा सकता है। इनमें बाइकदेखो, बाइक्स24, ड्रूम.इन और बाइकवाले शामिल हैं। ये ऐसे कुछ पोर्टल हैं, जहां से आप सेकंड हैंड बाइक कम कीमत पर खरीद सकते हैं। यहां सेकंड हैंड बाइक जरूर बिकती हैं, मगर कंडीशन आपको बढ़िया ही मिलेगी। आपको इन पोर्टलों पर पूरी जानकारी मिल जाएगी। यहां से आप बाइक के मालिक से भी बात कर सकते हैं।
2021 का मॉडल
रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 350 डार्क बाइक का 2021 मॉडल बिक रही है। ये सेल्फ स्टार्ट वर्जन है। इसे 30,000 रु की कीमत में बेचा जा रहा है। इसी बाइक के नए मॉडल की कीमत 1.94 लाख रु है। ये बाइक अभी तक 10,000 किमी चली है। बाइक सेकंड ओनर के पास है। ये बाइक पेट्रोल वेरिएंट में है। साथ ही इसमें एलॉय व्हील दिए गए हैं।

कहां से खरीदें
इस बाइक को खरीदने के लिए आप इस लिंक (www.carandbike.com) पर जाएं। इस साइट के used car सेक्शन पर जाएं। फिर बाइक मॉडल को सर्च करें। इसके बाद बजट के हिसाब से कीमत का फ़िल्टर लगाएं। अब आपको कई बाइकें दिखेंगी। फिर अंत में पसंद की बाइक चुन लें।
रॉयल एनफील्ड की प्राइस लिस्ट :
2 लाख रु से कम कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 : शुरुआती कीमत 1.48 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड हंटर 350 : शुरुआती कीमत 1.50 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 : शुरुआती कीमत 1.90 लाख रु
2.15 लाख रु तक कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 : शुरुआती कीमत 2.01 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 : शुरुआती कीमत 2.03 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड हिमालयन : शुरुआती कीमत 2.15 लाख रु

रॉयल एनफील्ड की सबसे महंगी बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 : शुरुआती कीमत 2.89 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 : शुरुआती कीमत 3.06 लाख रु
रॉयल एनफील्ड की आने वाली बाइकें और उनकी अनुमानित कीमत :
आने वाली 2 लाख रु से कम अनुमानित कीमत वाली बाइकें :
- 2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 : 1.80 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक : 1.90 लाख रु
आने वाली 3 लाख रु से कम अनुमानित कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड स्क्रैम : 2.60 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 : 2.80 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 : 2.95 लाख रु
आने वाली 3 लाख रु से अधिक अनुमानित कीमत वाली बाइकें :
- रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 : 3.25 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 : 3.35 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बल 650 : 3.50 लाख रु
- रॉयल एनफील्ड कॉन्स्टेलेशन : 3.50 लाख रु
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications