नई दिल्ली, अक्टूबर 04। टीवीएस बाइकों की कीमत 44,555 रुपये से शुरू होती है। टीवीएस भारत में 18 नए मॉडल पेश करती है जिनमें सबसे लोकप्रिय बाइक अपाचे आरटीआर 160, रेडर 125 और रोनिन हैं। टीवीएस की कई अपकमिंग बाइकें भी हैं। इनमें क्रेओन भी शामिल है। टीवीएस की मौजूदा सबसे महंगी बाइक है अपाचे आरआर31, जिसकी कीमत 2,64,980 रुपये है। यदि आप इस समय टीवीएस की कोई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसकी पूरी लिस्ट की जानकारी देंगे।
टीवीएस की बाइकों और स्कूटरों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
70 हजार रु कम कीमत वाली बाइकें :
- टीवीएस एक्सएल 100 कंफर्ट : शुरुआती कीमत 44555 रु
- टीवीएस एक्सएल 100 हेवी ड्यूटी : शुरुआती कीमत 46,233 रु
- टीवीएस स्पोर्ट : शुरुआती कीमत 61568 रु
- टीवीएस रेडियन : शुरुआती कीमत 69771 रु
टीवीएस की 1 लाख रु से ज्यादा महंगी मोटरसाइकिलें :
1.12 लाख रु तक वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस स्टार सिटी प्लस : शुरुआती कीमत 72299 रु
- टीवीएस रेडर 125 : शुरुआती कीमत 89733 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : शुरुआती कीमत 1,12,616 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 : शुरुआती कीमत 1,14,004 रु
2.65 लाख रु तक वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 : शुरुआती कीमत 1,21,726 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी : शुरुआती कीमत 1,28,275 रु
- टीवीएस रोनिन : शुरुआती कीमत 1,49,000 रु
- टीवीएस अपाचे आरआर 310 : शुरुआती कीमत 2,64,980 रु
टीवीएस स्कूटरों की लिस्ट और उनकी कीमत :
72 हजार रु तक कीमत वाले स्कूटर :
- टीवीएस स्कूटी पेप प्लस : शुरुआती कीमत 61751 रु
- टीवीएस जेस्ट 110 : शुरुआती कीमत 70521 रु
- टीवीएस ज्यूपिटर : शुरुआती कीमत 71998 रु
72 हजार रु से अधिक कीमत कीमत वाली स्कूटर :
- टीवीएस ज्यूपिटर 125 : शुरुआती कीमत 83147 रु
- टीवीएस एनटॉर्क 125 : शुरुआती कीमत 83987 रु
- टीवीएस की इकलौती इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब : शुरुआती कीमत 96510 रु
टीवीएस के जल्द लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल और उनकी संभावित कीमत :
- टीवीएस फिएरो : 80,000 रु
- टीवीएस जेपेलिन : 1,14,999 रु
- टीवीएस क्रेओन : 1,20,000 रु
- टीवीएस एडीवी : 1.50 लाख रु
- टीवीएस आरटीआर 310 : 1.99 लाख रु
टीवीएस की सितंबर सेल्स
टीवीएस ने सितंबर 2022 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़े पेश कर दिए थे। इसने पिछले वर्ष के इसी महीने के मुकाबले बिक्री में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। सितंबर 2021 में इसने 332,511 इकाइयों की तुलना में सितंबर 2022 में 361,729 इकाइयां बेचीं। टीवीएस ने घरेलू स्तर पर 283,878 इकाइयां बेचीं और पिछले महीने में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इनमें 169,322 बाइक और 144,356 स्कूटर शामिल हैं। कंपनी की बाइक बिक्री में दो प्रतिशत और स्कूटर बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धि की। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो टीवीएस ने सितंबर 2022 में आईक्यूब की 4,923 यूनिट्स बेचीं, जबकि सितंबर 2021 में 766 यूनिट्स बेची थीं। इसने हाल ही में स्कूटर को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया। इनमें स्टैंडर्ड, एस और एसटी शामिल हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications