सोने के भाव में आज उछाल तो चांदी में भी भारी तेजी देखी गई है। लेकिन इसके बाद भी आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है।
नई दिल्ली: सोने के भाव में आज उछाल तो चांदी में भी भारी तेजी देखी गई है। लेकिन इसके बाद भी आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। आपको इस बात से अवगत करा दें कि आज से मोदी सरकार आज से सस्ता सोना बेच रही है।सस्ता सोना बेच रही मोदी सरकार, जल्दी करें

तो वहीं दूसरी ओर बात करें सर्राफा बाजार कि तो आज सोने के भाव बढ़ने लगे हैं। आज यानी 12 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 347 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 51225 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 25221 रुपये प्रति किलो की बड़ी तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी का हाजिर भाव 63628 5 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46922 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38419 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63628 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने के वायदा भाव में आया उछाल, चांदी में भी भारी तेजी
घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में सोमवार सुबह बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सोमवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदे के सोने की कीमत 0.52 फीसद या 262 रुपये की तेजी के साथ 51,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं घरेलू वायदा बाजार में चांदी की बात करें, तो इसकी कीमतों में सोमवार सुबह बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 1.33 फीसद या 834 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 63,718 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में सोमवार सुबह बढ़त देखी गई।
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत
ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.45 फीसद या 8.60 डॉलर की बढ़त के साथ 1,934.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.06 फीसद या 1.22 डॉलर की गिरावट के साथ 1,929.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.68 फीसद या 0.42 डॉलर की बढ़त के साथ 25.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.98 फीसद या 0.25 डॉलर की बढ़त के साथ 25.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications