नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष के वी कामत और राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता को शामिल कर सकते हैं। 72 वर्षीय कामत को वित्त मंत्रालय के लिए राज्य मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि 64 वर्षीय दासगुप्ता मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बन सकते हैं। मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के लगभग आठ महीने पूरे कर चुकी है और इस बीच कैबिनेट और मंत्रिपरिषद के पहले बड़े फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं। बता दें कि संसद के आगामी बजट सत्र के बाद फेरबदल की उम्मीद है। दरअसल ऐसी धारणा है कि सरकार के प्रमुख मंत्रालयों में तकनीकी विशेषज्ञता की कमी है और इस कमी को पूरा करने के लिए ही कामत और दासगुप्ता जैसे टेक्नोक्रेट को शामिल करने को लेकर रिपोर्टें सामने आयी हैं।

कौन हैं के वी कामत
कामथ वर्तमान में न्यू डेवलपमेंट बैंक के प्रमुख हैं, जिसे ब्रिक्स बैंक के रूप में भी जाना जाता है। इसका मुख्यालय शंघाई में है। ब्रिक्स 6 देशों का एक समूह है, जिसमें भारत के अलावा रूस, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इससे पहले वे आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के चेयरमैन रह चुके हैं। समय के साथ कामत की बढ़ी है, बल्कि एक रिपोर्ट के मुताबिक वे भविष्य में कभी वित्त मंत्री बन सकते हैं ऐसे संकेत हैं।
स्वपन दासगुप्ता पर लंबे समय से समय
दक्षिणपंथी विचारधारा वाले दासगुप्ता को लंबे समय से उन लोगों में से एक के रूप में देखा जाता है जिन्हें प्रशासन में शामिल किया जा सकता है। विशेष रूप से 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई में उनके काम के बाद से। हाल के हफ्तों में सभी प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों के परिसरों में अशांति के चलते मानव संसाधन विकास मंत्रालय दबाव का सामना कर रहा है। वैसे अगर सरकार ज्यादा विशेषज्ञों को शामिल करना चाहे तो नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत उन टेक्नोक्रेट्स में से हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें - मोदी सरकार को झटका : 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य में होगी देरी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications