Reliance Industries Limited Share Price: आपको बताते चलें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स ने आज गजब की रैली दिखाई है। लोगों के मन में शेयर मार्केट को लेकर काफी आशंकाएं बरकरार थीं। लेकिन आज जब 3 दिन के बाद शेयर बाजार खुला तो रिलायंस के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों में स्टॉक रैली करके अंबानी को एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर्स ने आज एक और नया मुकाम टच कर लिया। आज के ट्रेडिंग सेशन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स 2,824 के नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। इससे कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी जबरदस्ती देखने को मिला है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक रिलायंस के शेयर्स की रैली ने इस बार कंपनी की मार्केट कैपिटलाईजेशन को 19.2 लाख करोड रुपए के आसपास तक पहुंचा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब कंपनी में अपने ऑल टाइम रिकॉर्ड हाई लेवल को छुआ तो उसे समय कंपनी के शेयर में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई और कंपनी के शेयर 2824 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर जा पहुंचे। ऐसे में इनवेस्टर्स को भी काफी फायदा मिलता नजर आ रहा है।

मीडिया पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 19,10,122.11 करोड रुपए तक पहुंच गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज भारतीय शेयर बाजार में मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी है।
बीते दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज के 2024 वित्त वर्ष के तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट आया था। इस दौरान कंपनी में अपने नेट प्रॉफिट में 11 प्रतिशत तक की शानदार तेजी दर्ज की थी, उसके बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट 19641 करोड रुपए पहुंच गया। वहीं साल दर साल के हिसाब से कंपनी के सकल राजस्व में भी 3.2 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और यह भी 2 करोड़ 48 लाख से ऊपर पहुंच गया।
अगर बात की जाए आज या नहीं 29 जनवरी 2024 के तो आज के दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 970 अंक के उछाल से 71,671 पर ट्रेड कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 306 अंकों की बढ़त के साथ 21659 अंकों पर ट्रेड कर रहा था। मार्केट खुलने से पहले कयास लगाया जा रहे थे कि अगर निफ्टी 21000 पॉइंट से नीचे जाता है तो शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है, हालांकि लोगों के कयास के बीच आज शेयर बाजार में तेरी देखने को मिलेगा इसका सबसे जबरदस्त फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है।
अगर आप पिछले तीन कारोबारी महीने की बात करते हैं तो आपको पिछले तीन महीना के अंदर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 24 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है और इस कंपनी के शेयर्स ने अपने हिंदुस्तान के पैसों को जबरदस्त तरीके से बढ़ाया है। वहीं अगर बात की जाए पिछले 1 महीने की तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स ने अपने इनवेस्टर्स को 9 फीसदी का फायदा दिया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
