Stock Market News: आमतौर पर शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन आज यानी 20 जनवरी 2024 को शनिवार का दिन है और शेयर मार्केट पूरी तरह से खुला हुआ है। ऐसा इसलिए है क्योंकि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को सोमवार है और इस दिन महाराष्ट्र सरकार के द्वारा पब्लिक हॉलीडे की घोषणा की गई है। छुट्टी होने की वजह से सोमवार को शेयर बाजार में किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा यही कारण है कि आज शनिवार को भी शेयर बाजार खुले हुए हैं।
आज तेजी के साथ शुरु हुआ शेयर बाजार
शनिवार को शेयर मार्केट की शुरुआत बेहतर हुई और वह पॉजिटिव रिजल्ट के साथ खुला। बेहतर ग्लोबल इंडिकेशन के चलते में इंडेक्स ग्रीन मार्क पर रहे। जानकारी मिलने तक सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की मजबूती देखने को मिली और यह 72000 पॉइंट पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी में भीउछाल देखने को मिला और वह 21700 अंकों के करीब पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में पावर ग्रिड और एनटीपीसी टॉप गेनर बने रहे हैं। हिंदुस्तान युनिलीवर में दो फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले इसमें कल 496 अंकों का उछाल देखा गया था और यह 71,683 अंक पर बंद हुआ था।

आपको बताते चलें कि 22 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में किसी भी तरह का ट्रेड नहीं होगा और पूरी तरह से छुट्टी रहेगी। पहले शेयर बाजार को शनिवार के दिन सिर्फ 2 घंटे खोलने की बात कही जा रही थी, हालांकि जब नया सर्कुलर आया तो उसमें शनिवार को फुल डे ट्रेडिंग की घोषणा की गई थी और इसकी जगह सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को शेयर मार्केट को पूरी तरह से बंद रखा गया है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत में एक राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में इस दिन छुट्टी घोषित की गई है। केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को इस दिन हाफ डे दिया है या नहीं उन्हें भी आधे दिन की छुट्टी मिल रही है। इसके अलावा ज्यादातर राज्यों में स्कूलों को पूरी तरह सेबंद रखा गया है। उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी बैंकों को भी बंद रखा गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज शेयर बाजार सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 3:30 तक रोजाना की तरह कारोबार करेगा। इस दौरान शेयर मार्केट का कामकाज रोजाना की तरह ही चलता रहेगा।
इसके अलावा राम मंदिर प्राप्त प्रतिष्ठा वाले दिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस में 2000 के नोट ना तो जमा किए जाएंगे नहीं बदले जाएंगे। हालांकि इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है क्योंकि 23 जनवरी को वापस रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा 2000 के नोट जमा करने की और बदलने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। साल 2023 में 19 मई के बाद से 2000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया है।
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
