नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज धीरे-धीरे किराना सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की किराना बिक्री पहले से ही 4 अरब डॉलर से अधिक है। अब कंपनी नई कारोबारी रणनीति के तहत ग्रॉसरी के लिए एक किराना संचालित डिलीवरी मॉडल पर काम कर रही है। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस ने पहले जो नयी कारोबारी रणनीति का ऐलान किया था, वो किराना दुकानों को अपने साथ जोड़ कर उन्हें पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों के माध्यम से डिजिटाइज़ करना था। उसका उद्देश्य था कंपनी के ई-कॉमर्स कारोबार के लिए किराना स्टोरों की नेटवर्क उपस्थिति का फायदा उठाया जाये। इस पहल के तहत रिलायंस ने पिछले साल दिसंबर में JioMart का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू किया। जियोमार्ट फूड और किराना ई-कॉमर्स वेंचर है। इसके बाद रिलायंस ने स्मार्ट प्वाइंट नाम से नए फॉर्मेट में किराने की दुकानों के लॉन्च की घोषणा की, जो जियोमार्ट का पूरक है।

18 स्टोरों से की शुरुआत
स्मार्ट प्वाइंट के तहत रिलायंस ने पिछले साल दिसंबर में 18 स्टोर खोले थे। कंपनी ने इन स्टोरों की शुरुआत नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण में की थी, जो जियोमार्ट के लिए भी शुरुआती इलाके थे। अपने नए प्रारूप 'स्मार्ट प्वाइंट' स्टोर्स में रिलयंस किराना स्टोर और अपने गोदाम के जरिये डिलिवरी के एक आपसी तालमेल का उपयोग कर रही है। बता दें कि स्मार्ट पॉइंट स्टोर बड़े स्मार्ट स्टोर का एक छोटा वेरिएंट हैं, जिनमें सभी उत्पादों पर एमआरपी पर न्यूनतम 7 प्रतिशत की छूट मिलती है। जियोमार्ट वेंचर को सहारा देने के अलावा ये स्टोर एक फुल ग्रोसरी आउटलेट के रूप में भी काम करेंगे, जिससे रिलायंस रिटेल नेटवर्क का और विस्तार होगा।
ई-कॉमर्स सेक्टर में हुई दाखिल
टेलीकॉम, तेल, रिटेल के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीते साल के आखिर में ऑनलाइन ग्रॉसरी और फुड शॉपिंग के कारोबार में एंट्री की है। कंपनी ने जियोमार्ट नाम से वेंचर शुरू किया। रिलायंस अपने नये वेंचर के जरिये अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देगी। जियोमार्ट ने ग्राहकों को लुभाने करने के लिए प्री-लॉन्च ऑफर्स का भी ऐलान किया था। जियोमार्ट की वेबसाइट के अनुसार प्लेटफॉर्म पर 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें - रिलायंस ने रखा ई-कॉमर्स सेक्टर में कदम, होगा अमेजन और फ्लिपकार्ट से मुकाबला
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications