नयी दिल्ली। यह तो आपको पता होगा कि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के साथ-साथ रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान महंगे कर दिये हैं। जियो के नये महंगे प्लान 6 दिसंबर से शुरू भी हो चुके हैं। जियो के नये 'ऑल-इन-प्लान्स' एयरटेल और वोडाफोन जैसे ही हैं। हालाँकि जियो का दावा है कि इसके नये अधिक महंगे प्लान्स में उपभोक्ताओं को 300 फीसदी ज्यादा बेनेफिट मिलेंगे। जियो के नए ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लान में दैनिक डेटा बेनेफिट के साथ-साथ नॉन-जियो नेटवर्कों पर वॉयस कॉलिंग के लिए सीमित मिनटों मिल रहे हैं। साथ ही जियो टू जियो पर अनलिमिडेट कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस भी आपको मिलेंगे। मगर जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको सीमित मिनट मिलेंगे, जबकि इससे अधिक कॉल करने पर आपके मेन बैलेंस में से 6 पैसे प्रति मिनट कटेंगे। हम आपको बतायेंगे कि जियो के नये प्लान इसके पुराने प्लान से कैसे अलग हैं। आसानी से समझने के लिए नये प्लान में सिर्फ 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा वाले प्लान्स की ही तुलना की जायेगी, क्योंकि अक्टूबर में घोषित किये गये ऑल-इन-वन प्लान्स में खास कर 2 जीबी रोजाना डेटा बेनेफिट था।
222 रुपये के मुकाबले 249 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले बात करते हैं जियो के नये 249 रुपये वाले ऑल-इन-वन प्लान की, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी में नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट और रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसमें जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। अगर जियो के पुराने 222 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात की जाये तो इसमें भी 28 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 2 जीबी डेटा, 1,000 नॉन-जियो मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते थे। यानी इसमें कोई अतिरिक्त बेनेफिट नहीं दिया गया, जबकि कीमतों में 27 रुपये का इजाफा किया गया है।
333 रुपये की तुलना में 444 रुपये वाला प्लान
जियो ने एक नया प्लान शुरू किया है। 444 रुपये वाले नये प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है, जिसमें रोजाना 2 जीबी डेटा, 2,000-मिनट नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस मिल रहे हैं। वहीं इसके पुराने 333 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2 जीबी दैनिक हाई-स्पीड डेटा बेनेफिट, असीमित जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस संदेश मिलते थे। फर्क इतना है कि इसमें अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट मिलते थे, जो नये प्लान के मुकाबले 1000 मिनट कम है। जियो 599 रुपये का एक प्लान लायी है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी और दूसरे नेटवर्कों के लिए 3000 मिनट हैं। बाकी बेनेफिट एक इसमें 28 और 56 वाले प्लान जैसे ही हैं। यह प्लान 444 रुपये वाले पुराने प्लान की जगह लाया गया है। इन दोनों प्लान में एक जैसी वैलिडिटी और एक जैसे बेनेफिट हैं। केवल नये 599 रुपये वाले प्लान में 3000 मिनट दिये जा रहे हैं। यानी दूसरे नेटवर्कों के लिए एक्स्ट्रा 2000 मिनट के लिए अब 155 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
2,199 रुपये बनाम 1,776 रुपये वाला प्लान
एक साल की अवधि के लिए जियो ने सबसे महंगा 2199 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है। इसमें रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ नॉन-जियो नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट मिलेंगे। साथ ही जियो से जियो अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके पुराने 336 दिन की वैलिडिटी वाले 1776 रुपये के प्लान में रोज 2 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस और नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग के लिए 4,000 मिनट मिलते थे। नये और पुराने प्लान में 423 रुपये और 8,000 नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट का अंतर है। साथ ही नये प्लान में आधा जीबी डेटा कम किया गया है, जबकि वैलिडिटी बढ़ायी गयी है।
यह भी पढ़ें - जियो ले रहा पैसा, एयरटेल और वोडाफोन ने फ्री की अनलिमिटेड कॉलिंग
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
