नयी दिल्ली। जियो ने अपना 1 साल वाला एक दमदार प्लान फिर से शुरू कर दिया है। जियो का लंबी अवधि वाला ये प्लान है 4999 रुपये का, जिसे कंपनी ने अपने टैरिफ बढ़ाने के बाद बंद कर दिया था। अब जियो ने इस प्लान को फिर से अपने लंबी अवधि वाले विकल्प के रूप में शुरू किया है। अगर आप जियो के लंबी अवधि वाले प्लान देखें तो यह 1299 रुपये से शुरू होकर 4999 रुपये तक जाते हैं। इनमें कंपनी के 1299 रुपये और 2121 रुपये वाले प्लान में आपको 336 दिन तक बेनेफिट मिलेगा, जबकि 4999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 360 दिनों की है। आइये जानते हैं कंपनी के 4999 रुपये वाले के प्लान के बारे में।
ये हैं 4999 रु वाले प्लान के बेनेफिट
जियो के 4999 रुपये के महंगे प्लान में आपको 360 दिन की वैलिडिटी के लिए टोटल 350 जीबी डेटा मिलेगा। इसमें रोजाना की कोई लिमिट नहीं है। इस प्लान में रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। जहां तक कॉलिंग का सवाल है तो जियो से जियो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। मगर अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए प्लान में 12000 सीमित मुफ्त मिनट दिये गये हैं। इससे ज्यादा कॉल करने के लिए आपको अलग से टॉप-अप रिचार्ज करवाना पड़ेगा।
जियो का 2121 रुपये वाला प्लान
बता दें कि जियो के 2121 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें जियो से जियो और लैंडलाइन पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए प्लान में 12000 मुफ्त सीमित मिनट दिये गये हैं। 2121 रु के प्लान में आपको 336 दिनों तक रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो न्यूज जैसी ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। आप इस प्लान को जियो के अलावा गूगलपे और पेटीएम से भी रिचार्ज कर सकते हैं।
जियो का 1299 रुपये वाला प्लान
जियो के 1299 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी 336 दिनों की है। इस प्लान में आपको कुल 24 जीबी डेटा बेनेफिट मिलेगा। वहीं जियो से जियो असीमित कॉलिंग और टोटल 3,600 एसएमएस भी मिलेंगे। मगर जियो से अन्य नेटवर्कों के लिए आपको 365 दिनों के लिए मुफ्त 12000 मिनट ही मिलेंगे। इससे अधिक कॉल करने पर प्रति मिनट आपको 6 पैसे का शुल्क देना है, जिसके लिए आपको अलग से रिचार्ज करवाना पड़ेगा। अलग से ऐसी कॉल के लिए रिचार्ज कम से कम 10 रुपये से शुरू है।
यह भी पढ़ें - Jio का नया धमाकेदार प्लान, लंबे समय तक मिलेगा रोज 1.5 जीबी डेटा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
